Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा बनेगी हीरोइन, साइन की ये बड़ी फिल्म; बड़े एक्टर के साथ होगी लॉन्चिंग…

महाकुंभ नगर। महाकुंभ हमेशा से अद्भुत घटनाओं और कहानियों का केंद्र रहा है। माला बेचते हुए अपनी कजरारी आंखों और मासूमियत के कारण सोशल मीडिया पर सनसनी बनी मोनालिसा बॉलीवुड में धमाल मचाने को तैयार हैं। फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने अपनी आगामी फिल्म ‘डायरी ऑफ मणिपुर’ में एक महत्वपूर्ण भूमिका के लिए मोनालिसा को साइन किया है। इसके लिए सनोज मोनालिसा के मध्य प्रदेश स्थित घर पर पहुंचे और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सनोज और मोनालिसा साथ खड़े बात कर रहे हैं।महाकुंभ में मोनालिसा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे।

See also  डॉ चरण दास महंत के जन्मदिवस पर कंबल वितरण किया गया

देखते ही देखते वह सोशल मीडिया पर सनसनी बन गई और यही लोकप्रियता उन्हें बॉलीवुड की ओर लेकर आई है। निर्देशक सनोज मिश्रा ‘राम जन्मभूमि’, ‘द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’ और ‘काशी टू कश्मीर’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। वह मोनालिसा की प्रतिभा से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने न सिर्फ उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने का फैसला किया, बल्कि खुद उनके घर जाकर इस प्रोजेक्ट पर चर्चा भी की। इस फिल्म की कहानी मणिपुर में हुई एक संवेदनशील घटना पर आधारित होगी और इसमें मोनालिसा प्रमुख भूमिका में होंगी।

वायरल वीडियो में सनोज मिश्रा ने कहा कि मैं मोनालिसा को बड़े पर्दे पर शानदार तरीके से प्रस्तुत करूंगा। मैंने उनके परिवार से मुलाकात की और वे बहुत ही सरल व भोले लोग हैं। मोनालिसा में मेहनत करने का जुनून है, और यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उसे सही दिशा दें।उन्होंने आगे कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में सफलता मेहनत और जुनून से ही मिलती है। अगर मोनालिसा लगन से काम करेंगी, तो उन्हें बॉलीवुड में एक नई पहचान मिलेगी।

See also  Thalapathy Vijay TVK : तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस: राज्यपाल ने थलपति विजय को दोबारा लौटाया, 118 विधायकों के समर्थन पत्र की मांग

मोनालिसा मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की रहने वाली हैं। उनका असली नाम अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन इंटरनेट पर उन्हें ‘महाकुंभ गर्ल’ या ‘मोनालिसा’ के नाम से जाना जाता है। प्रयागराज महाकुंभ में वह माला बेचती थीं, लेकिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर इतनी वायरल हुईं कि लोग उनकी खूबसूरती और भावनात्मक अभिव्यक्ति के दीवाने हो गए। उनकी लोकप्रियता को देखते हुए उनके ऊपर कई भोजपुरी गाने भी बनाए गए।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!