Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रेप के बाद एसिड अटैक, पड़ोसी ड्राइवर बना हैवान…

असम। कछार जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने पड़ोस में रहने वाली महिला का उसके बच्चों के सामने बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी महिला के ऊपर कथित तौर पर तेजाब फेंक कर फरार हो गया। पुलिस ने बुधवार को बताया कि शख्स ने 30 वर्षीय महिला के साथ उसके दो बच्चों के सामने बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि घटना बीते 22 जनवरी को हुई थी और अगले दिन मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी 28 वर्षीय ड्राइवर है और वह परिवार का पड़ोसी है। बीते बुधवार को वह अचानक उनके घर में घुस गया। घर में उस वक्त महिला और उसके दो बच्चों थे। आरोपी ने बच्चों के सामने उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद उस पर एसिड डाल कर फरार हो गया। घर लौटने पर पीड़िता के पति ने देखा कि उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। इस बीच महिला को सिलचर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस पीड़िता के मेडिकल रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है। महिला के पति ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

See also  सड़क और पुल-पुलिया निर्माण की नई तकनीकों के ज्ञान से अभियंताओं की बढ़ेगी दक्षता - अरुण साव ’निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करें...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!