Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

19 मौतें: विमान की हवा में हेलिकॉप्टर से टक्कर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी…

नई दिल्ली। अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में रीगन नेशनल एयरपोर्ट के पास अमेरिकन एयरलाइंस के एक विमान की बीच आसमान में हेलिकॉप्टर से टक्कर हो गई. इस टक्कर के बाद विमान और हेलिकॉप्टर दोनों टूटकर नदी में जा गिरे. नदी से 19 शवों को बाहर निकाला गया है. सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे में अभी तक किसी को बचाया नहीं जा सका है. विमान में 64 लोग सवार थे जबकि सेना के हेलिकॉप्टर में तीन लोग थे. यह हादसा उस समय हुआ, जब प्लेन एयरपोर्ट पर लैंड करने जा रहा था. तभी पीछे से आ रहे अमेरिकी सेना के ब्लैकहॉक हेलिकॉप्टर उससे टकरा गया. इसके बाद दोनों क्रैश होकर पोटोमैक नदी में गिर गए. प्लेन की जिस हेलिकॉप्टर से टक्कर हुई, वह हेलिकॉप्टर था.

See also  क्या भाजपा कर रही किसानों के कर्ज का आंकलन?? बीते चुनाव में जांजगीर क्षेत्र के किसानों में प्रभावी था ये मुद्दा??...

रिपोर्ट के मुताबिक, यह छोटा पैसेंजर प्लेन था, जिसमें 65 लोगों के बैठने की क्षमता थी. कहा जा रहा है कि हादसे के समय प्लेन में 60 यात्री थे. विमान कंसास से वॉशिंगटन आ रहा था. एयरलाइन कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि हमें खबर मिली है कि PSA द्वारा ऑपरेटेड अमेरिकन ईगल फ्लाइट 5342 विमान कंसास से वॉशिंगटन रीगन नेशनल एयरपोर्ट आ रहा था. वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. इससे पहले अमेरिकी सीनेटर टेड क्रूज ने कहा कि इस घटना में मौतें हुई हैं लेकिन हमें अभी नहीं पता चला है कि प्लेन में कितने लोग सवार थे. इस बीच एयरपोर्ट पर उड़ानों की आवाजाही रोक दी गई है. डीसी पुलिस का कहना है कि प्लेन की जिस हेलिकॉप्टर से टक्कर हुई, वह मेट्रोपॉलिटन पुलिस डिपार्टमेंट का नहीं था. वॉशिंगटन डीसी के सीनेटर जेरी मोरन ने कहा कि खबर मिली है कि कंसास से आ रहा प्लेन क्रैश हो गया है.

See also  CG NEWS : रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस हादसे की जानकारी दी गई है. व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि रीगन नेशनल एयरपोर्ट पर हुई भयावह घटना की जानकारी मिली. भगवान पीड़ितों की आत्मा को शांति दे. मैं स्थिति पर नजर रखे हुए हूं.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!