Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG: बिल्डर की कार में जोरदार धमाका, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, कैमरे में दिखा नकाबपोश युवक, मामले की जांच में जुटी पुलिस…

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग के भिलाई के कुरुद रोड पर एक बिल्डर की कार में धमाके की घटना हुई है। कहा जा रहा है कि नकाबपोश युवक ने कार में बम लगाया गया था, जिसके बाद धमाका हुआ। बिल्डर के ऑफिस से निकलने से ठीक पहले कार में जोरदार धमाका हुआ, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

ब्लास्ट से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई और लोग कार से दूर भागने लगे। कार ब्लास्ट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की जा रही है। इस धमाके में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। कार ब्लास्ट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें एक नकाबपोश युवक कार के आसपास दिख रहा है। स्मृति नगर चौकी पुलिस टीम और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच की जा रही है।

See also  क्या ईरान पर पर अगले कुछ घंटों में होगा हमला, राष्ट्रपति ट्रंप कर रहे हाईलेवल मीटिंग

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना प्रकाश महोबिया के ऑफिस के पास की है जो कोहका से कुरुद जाने वाली मुख्य सड़क पर इंदु आईटी स्कूल के पास है। कार प्रकाश महोबिया के भांजे संजय बुंदेला की बताई जा रही है। सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि एक नकाबपोश युवक कार के पास आया और कार की कांच पर कुछ चिपका कर धीरे से निकल गया। उसके जाने के कुछ देर बाद कार ब्लास्ट हुई। दुर्ग शहर एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि वाहन को क्षति पहुंचाई गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करने के बाद स्पष्ट किया जा सकेगा। स्मृति नगर चौकी पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

See also  कृष्णा विहार कॉलोनी में विघ्नहर्ता श्री गणेश चंद्रमा, चंद्रयान की झांकी के साथ विराजमान...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!