Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Mahakumbh Stampede Video: चीखते-भागते और रोते-बिलखते लोग, बिखरा सामान, पथराई आँखों से अपनों को खोजते परिजन, महाकुंभ में भगदड़ के बाद कैसा था मंजर इन डरावनी तस्वीरों से समझे…

प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या के अवसर पर करोड़ों श्रद्धालु अमृत स्नान के लिए पहुंचे थे। हालांकि अत्यधिक भीड़ होने के कारण अप्रिय घटना हो गई। महाकुंभ में मची भगदड़ में 15 से ज्यादा लोगों की मौत की सूचना है। वहीं 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

हालांकि शासन-प्रशासन ने मौतों के सही आंकड़ा साझा नहीं किया है। इस बीच हादसे के बाद के मंजर की तस्वीरें और वीडियो सामने आई है। तस्वीरों में चीखते-भागते और रोते-बिलखते लोग, बिखरा सामान, पथराई आँखों से अपनों को खोजते परिजन और जमीन पर जख्मी पड़े श्रद्धालु दिखाई दे रहे हैं। आइए तस्वीरों के माध्यम से समझते हैं भगदड़ के बाद संगम स्थल का नजारा कैसा थाः-

See also  नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में बोले पीएम मोदी : सामाजिक न्याय सिर्फ नारा नहीं रहेगा

भगदड़ के बाद बिलख कर रोता हुआ शख्स अपनों को ढूढ़ रहा। जब परिवार नहीं मिला तो हार कर जमीन पर बैठ गए। इस दौरान उनकी आंखों से आंसू के अश्रुधार नहीं रूक रहे थे।प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ के बाद निराश बैठी हुई महिला। हाथ जोड़कर भागवान से शायद यही कामना कर रही हैं कि मुझे बचा लिया, प्रभु सभी के प्राण की रक्षा करना।

भगदड़ की सूचना मिलते ही पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। संगम क्षेत्र में पहले से ही फायर सर्विस का ऑल-टेरेन व्हीकल मौजूद था, जिसकी मदद से कई घायलों को निकाला गया।

Advertisment

पुलिस ने भगदड़ में घायल हुए श्रद्धालुओं को तुरंत एम्बुलेंसों के जरिए अस्पताल पहुंचाया। इसके लिए ग्रीन कॉरिडोर भी बनाया गया था।

See also  विधायक व्यास कश्यप के पहल और पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर नैला में 14 अगस्त को खुलेगा पुलिस सहायता केंद्र...

भगदड़ मचने के बाद महाकुंभ में आए लोग अपने-अपने परिजनों से बिछड़ गए हैं, जिसके बाद उन्हें खोजने के लिए परेशान हो रहे हैं।

प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है और पुलिस पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा रही है। श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि वे धैर्य बनाए रखें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

पुलिस की ओर से की गई बैरिकेडिंग की गई थी, लोग उसे तोड़कर और कूदकर भागने लगे।

भगदड़ के बाद जब पीपा के पुल पर भारी भीड़ हो गई तो वहां से श्रद्धालु उतरने लगे।

See also  मड़वा विद्युत संयंत्र की संरक्षा वेबसाइट लोकार्पित...

महाकुंभ में भगदड़ के बाद के हालात कुछ इस तरह हो गए थे। किसी का पर्स, किसी की चप्पलें तो किसी के कपड़े बिखरे हुए दिखाई दे रहे हैं।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!