Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News: सेंट्रल जेल रायपुर में नाइजीरियन बंदी ने लगाई फांसी, मचा हड़कंप…

रायपुर। सेंट्रल जेल रायपुर में नाइजीरियन मूल के विचाराधीन बंदी पैट्रिक यूबीके बायको ने मंगलवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। गमछे को रस्सी बनाकर अपने सेल में लटका मिला। सूचना पर जेल प्रशासन ने न्यायिक मजिस्ट्रेट और गंज पुलिस की उपस्थिति में पंचनामा करने के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही इसकी जानकारी नाइजीरियन दूतावास को देने के साथ ही उनके परिजनों के आने पर शव सौंपा जाएगा। वहीं गंज पुलिस घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची और मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया है। बताया जाता है कि पैट्रिक को 30 अक्टूबर 2020 से ड्रग्स केस में जेल में बंद था।

See also  जांजगीर-चांपा जिला में दूरबिन पद्धति द्वारा बिना चिर फाड़ के गाल ब्लेंडर की पथरी जैसें जटिल बीमारी का पहला आपरेशन ! कृष्णा हांस्पिटल चांपा के सर्जन डाक्टर अमृता सोनी की टीम ने दुरबिन पद्धति से किया सफल आपरेशन , युवक को मिला जीवनदान...

मुंबई से गिरफ्तारी
आजाद चौक पुलिस ने 2020 में ड्रग्स तस्करी के प्रकरण में मुंबई के नाला सोपारा स्थित एक मकान में छापा मारकर गिरफ्तार किया गया था। पैट्रिक ने रायपुर में ड्रग्स तस्करी की पूरी श्रृंखला तैयार की थी। वह अपने गिरफ्तार हुए दोस्त मुंबई के ट्रांसपोर्टर रायडेन बेथेला की मदद से रायपुर में ड्रग्स सप्लाई करता था। रायडेन की गिरफ्तारी के बाद ही पुलिस को पैट्रिक के बारे में अहम जानकारी मिली थी। इसके आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।

सुरक्षा पर सवाल
नाइजीरियन बंदी की मौत के बाद उसके सेल और सामान में किसी भी तरह का सुसाइडल नोट नहीं मिला है। जेल प्रशासन यह नहीं बता पा रहा है कि उसने क्यों आत्महत्या की। हालांकि सूत्रों का कहना है कि घटना के बाद जेल में अन्य अफ्रीकी मूल के कैदियों ने हंगामा किया। पिछले कुल दिनों से खाने की गुणवत्ता को लेकर विरोध कर रहे थे।

See also  अनोखी परंपरा, वर-वधु को शादी में मिलते हैं 21 जहरीले सांप...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!