Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG: पिता- पुत्र की जान लेने वाले भालू का मिला शव, मौत की वजह तलाशने में जुटा वन विभाग…

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पिता- पुत्र की जान लेने वाले भालू का शव मिला है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं भालू की मौत कैसे हुई इसके कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। बीते 18 जनवरी को भालू ने पिता- पुत्र पर हमला किया था। भालू के इस हमले में पिता- पुत्र की मौत हो गई थी। मामला कांकेर रेंज के डोंगरकट्टा गांव का है।

भालू ने बीते 18 जनवरी को दो ग्रामीणों पर भालू ने हमला कर दिया था। जिससे पिता और बेटे ही मौत हो गई। वहीं एक युवक और वनकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया था। वहीं घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। जिसके बाद घायल लोगों को अस्पताल भिजवाया गया। वन परिक्षेत्र कोरर के ग्राम डोंगरकट्टा का मामला था।

See also  रोहित शर्मा होने वाले थे रिटायर, फिर बदला फैसला…, कहा-हेड कोच गौतम गंभीर के साथ उनके सम्बंध अच्छे नहीं चल रहे...

दो ग्रामीणों पर भालू ने किया था हमला

डोंगरकट्टाप निवासी ग्रामीण सकुलाल दर्रो और 22 वर्षीय युवक अज्जू नरेटी पिता घिरामी नरेटी खेत की ओर गए थे। इसी बीच भालू ने अचानक दोनो ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। जिसमें सुकलाल दर्रो की मौके पर मौत हो गई वहीं अज्जू नरेटी घायल हो गया। जिसे अस्पताल ईलाज के लिए भिजवाया गया। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग, पुलिस और गांव वाले घटनास्थल पर पहुँचे थे।

वनकर्मी पर भी किया हमला

Advertisment

इसी समय भालू अचानक जंगल से निकलकर मृतक के पिता शंकर दर्रो और वन विभाग के कर्मचारी वनपाल नारायण यादव पर भी हमला बोल दिया। जिसमें शंकर दर्रो की मौत हो गई। जबकि वनपाल के हाथ में चोट आई थी। वहीं हमले में गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए रायपुर भेजा गया था। घटना के बाद शव को लेने के लिए रायपुर से रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद वनमंडलाधिकारी आलोक बाजपेयी भी घटनास्थल पहुंचे। पहाड़ से शव को लाने के लिए रायपुर से पहुँची रेस्क्यू टीम की मदद ली गई थी।

See also  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में प्री-दिवाली उत्सव आयोजित...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!