Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सीमेंट प्लांट से जहरीली गैस का रिसाव, छात्र-छात्राएं एक के बाद एक होने लगे बेहोश, मचा हड़कंप…

बलौदाबाजार। सीमेंट प्लांट से निकली जहरीली गैस से हड़कंप मच गया। गैस की चपेट में आये 38 स्कूली बच्चे बेहोश हो गये। मामला छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार का है, जहां श्री सीमेंट प्लांट से निकली जहरीली गैस से शासकीय हाई स्कूल खपराडीह के 38 से ज्यादा बच्चे बीमार हो गए।

स्कूल में कई छात्र-छात्राएं अचानक बेहोश होने लगे
बेहोशी के साथ छात्र छात्राओं को चक्कर आने लगा और उल्टी जैसी शिकायतें हुईं। इधर, सूचना मिलते ही कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर राजेश अवस्थी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल, स्वास्थ्यकर्मी मौके पर पहुंचे।

See also  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का भाटापारा पहुंचने पर किया गया आत्मीय स्वागत...

बलौदा बाजार कलेक्टर दीपक सोनी सुहेला ग्राम पंचायत के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्चों की स्थिति जानने के लिए पहुंचे। इस दौरान कलेक्टर ने बीमार बच्चों से मुलाकात करके उनका हालचाल पूछा.कलेक्टर दीपक सोनी ने इस घटना के लिए गैस लीकेज की संभावना जताई है।

पर्यावरण विशेषज्ञ और हाइजीन लैब की टीम करेगी जांच
साथ ही रायपुर से पर्यावरण विशेषज्ञ की टीम और हाइजीन लैब की टीम रायपुर से बलौदाबाजार आ रही है जो घटना के कारण की जांच करेगी. यहां से बच्चों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुहेला लाया गया। बच्चों की तबीयत बिगड़ने और ऑक्सीजन की कमी होने की वजह से जिला अस्पताल रेफर किया गया। कुछ बच्चों को भाटापारा और सिमगा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

See also  फर्जी तरीके से कार बेचने वाला फरार आरोपी को मुलमुला पुलिस ने किया गिरफ्तार...

इस मामले में लोगों का कहना है कि संयंत्र के प्रदूषण के कारण बच्चे हो बेहोश हुए हैं. एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं होने पर निजी वाहनों से बच्चों को 30 से 35 सुहेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया। प्रशासन इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!