Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

JioCinema या Sports18 पर नहीं देख पाएंगे IND v ENG सीरीज, घरेलू मैचों की इस चैनल पर हो रही वापसी…

भारतीय क्रिकेट टीम के मैचों का भारतीय फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। फिर चाहे वो T20I हो या वनडे या फिर टेस्ट मैच। टीम इंडिया लंबे विदेशी दौरे के बाद अपने घर में सीरीज खेलने जा रही है। ऑस्ट्रेलिया में करीब 50 दिन बिताने के बाद टीम इंडिया को अपने घर में नए साल के मौके पर पहली सीरीज खेलने का मौका मिल रहा है, जिसमें वह इंग्लैंड का सामना करेगी। 5 मैचों की इस T20I सीरीज का 22 जनवरी यानी आज से कोलकाता के ईडन गार्डन में आगाज होने जा रहा है, जिसको लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। T20I सीरीज के सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होंगे,

See also  लापरवाही पूर्वक कार चलाकर एक व्यक्ति की मृत्यु कारित करने वाले को एक साल की सजा...

ऐसे में फैंस ऑफिस का काम निपटाने के बाद घर पर आराम से मैच का लुत्फ उठा पाएंगे। हालांकि भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज के T20 मैचों को लेकर फैंस थोड़ा कन्फ्यूजन में है। दरअसल, पिछले डेढ़ साल से भारत के घरेलू मैचों का प्रसारण जियो सिनेमा और स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क के चैनल पर किया जा रहा था। अगस्त 2023 में वॉयकाम 18 ने भारतीय टीम के घरेलू मैचों के टीवी और डिजिटल ब्रॉडकास्टिंग राइट्स खरीदे थे। इसके बाद से टीम इंडिया के घरेलू मैच जियो सिनेमा और स्पोर्ट्स 18 चैनल पर दिखाए जा रहे थे। लेकिन अब फैंस को भारतीय टीम के घरेलू मैचों के लिए फैंस को दूसरे चैनल का रूख करना होगा।

See also  India vs Pakistan: टीम इंडिया से क्यों डर रहे हैं वसीम अकरम? बताई बड़ी वजह

बता दें, डिज्नी हॉटस्टार और जियो सिनेमा के विलय होने के बाद अब भारतीय टीम के घरेलू मैचों का एक बार फिर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव टेलीकास्ट होगा। स्टार स्पोर्ट्स 2018 से भारत के घरेलू मैचों का प्रसारण टीवी पर कर रहा था लेकिन अगस्त 2023 में होम मैचों के ब्रॉडकास्टिंग राइट्स वॉयकाम 18 के हाथ में चले गए। लेकिन अब दोनों के विलय होने के बाद घरेलू मैचों की करीब 2 साल बाद स्टार स्पोर्ट्स पर वापसी होने जा रही है। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले सभी 5 T20I मैचों का लाइव प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स 1 और स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी टीवी चैनलों पर होगा। भारत बनाम इंग्लैंड T20I सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी।

See also  व्यय प्रेक्षक ने किया कंट्रोल रूम, एमसीएमसी कक्ष का निरीक्षण...

भारत बनाम इंग्लैंड, पहला T20I: 22 जनवरी 2025, कोलकाता (ईडन गार्डन्स)

भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा T20I: 25 जनवरी 2025, चेन्नई (एमए चिदंबरम स्टेडियम)
भारत बनाम इंग्लैंड, तीसरा T20I: 28 जनवरी 2025, राजकोट (सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम)
भारत बनाम इंग्लैंड, चौथा T20I: 31 जनवरी 2025, पुणे (महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम)
भारत बनाम इंग्लैंड, 5वां T20I: 02 फरवरी 2025, मुंबई (वानखेड़े स्टेडियम)

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!