Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

फेमस प्रोड्यूसर के घर इनकम टैक्स विभाग का छापा…

हैदराबाद। आयकर विभाग ने हैदराबाद में फिल्म प्रोड्यूसर दिल राजू के ऑफिस और घरों समेत उनकी संपत्तियों पर छापेमारी की है। सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी उनके रिश्तेदारों के घरों समेत आठ अलग-अलग जगहों पर की गई है। दिल राजू, जिनका असली नाम वेलमकुचा वेंकट रमना रेड्डी है, एक तेलुगु फिल्म डिस्ट्रब्यूटर और प्रोड्यूसर हैं। वह वेंकटेश्वर क्रिएशन्स नामक एक प्रोडक्शन कंपनी के मालिक हैं। हाल ही में उन्हें राज्य सरकार द्वारा तेलंगाना फिल्म विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। दिल राजू के सभी परिसरों की तलाशी की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग की 65 टीमें छापे मार रही हैं। जनवरी में दिल राजू ने दो फि़ल्में बनाईं थीं। जहां पैन-इंडिया फिल्म गेम चेंजर ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, वहीं उनकी दूसरी रिलीज़, संक्रांतिकी वस्तुन्नम, कई रिकॉर्ड तोड़ रही है और अच्छी कमाई कर रही है।

See also  रायपुर में पिस्टल की मैगजीन से केक काटा, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!