Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रिसॉर्ट में 10 लोग जिंदा जले, भयंकर आगजनी…

तुर्किये। एक होटल में बड़ा हादसा हुआ है। उत्तर पश्चिमी तुर्किये के एक स्की रिसोर्ट होटल में आग लग गई। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि 32 लोग झुलस गए। दमकलों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तुर्किये के मंत्री अली येरलिकाया ने कहा कि बोलू प्रांत के करतलकाया रिसोर्ट के रेस्टोरेंट में रात को आग लग गई। आग लगने के बाद होटल में अफरातफरी मच गई। गवर्नर अब्दुलअजीज आयदीन ने बताया कि दो पीड़ितों की मौत घबराहट में इमारत से बाहर कूदने के चलते हुई। उन्होंने कहा कि होटल में 234 मेहमान ठहरे हुए थे। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। इसकी जांच की जा रही है। बताया जाता है कि 30 दमकल गाड़ियां और 28 एंबुलेंस घटनास्थल पर भेजी गईं। राहत और बचाव कार्य जारी है।

See also  15 अगस्त तक 10 नये विद्युत उपकेंद्र पूर्ण करने के निर्देश, एमडी डिस्ट्रीब्यूशन ने ली समीक्षा बैठक...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!