Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

RAIPUR:महिला ने की अपने आशिक की हत्या, हुई अरेस्ट…

रायपुर। रायपुर में एक युवक की अवैध संबंध की वजह से हत्या हो गई है। महिला ने ही उसके सिर पर हथौड़ी से कई वार कर दिए। जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, करण बंजारे अपनी पत्नी पुष्पा बंजारे के साथ शारदा विहार कॉलोनी टेमरी में रहता था। करण राज मिस्त्री का काम करता है। उसकी पत्नी पुष्पा बंजारे का एक दूर के रिश्तेदार संजय जांगड़े के साथ अवैध संबंध था। संजय अक्सर अकेले में पुष्पा से मिलने आया करता था। कई बार वह शराब के नशे में भी आता था। जिससे पुष्पा भी उससे नफरत करने लगी थी। रविवार रात को भी संजय घर पहुंचा था।

See also  Ex CM भूपेश बघेल के घर ED की रेड : नोट गिनने के साथ मंगाई गई सोना जांचने की मशीन, बाहर समर्थकों का हंगामा तो अंदर ED की कार्रवाई जारी, चैतन्य बघेल को समन जारी कर सकती है ED...

इस दौरान घर पर अचानक करण आ गया। उसने देखा कि उसकी पत्नी पुष्पा और संजय में जमकर विवाद हो रहा था। विवाद बढ़ते ही मारपीट शुरू हो गई। तभी संजय घर से बाहर निकल कर आंगन में आ गया। तो पुष्पा ने गुस्से में आकर हथौड़ी से उसके सिर पर कई वार कर दिए। जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस विवाद के दौरान हो-हल्ला सुनकर पड़ोसी बाहर निकल गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पुष्पा को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस अब आगे कार्रवाई कर रही है।

See also  कोरबा कलेक्टर ने किया पटवारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी, देखें सूची…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!