Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

होटल ईस्ट पार्क के रूम नम्बर 405 मे जुआ खेलने वालो पर पुलिस का प्रहार…..रसूखदार किशोर कुमार गवलानी के द्वारा होटल के रूम को बुक कराकर खेल रहे थे रूपयो के हार जीत का दांव…

मौके पर रूम नंबर 405 में 10 जुआडियान तास के पत्तो के अतिरिक्त प्लास्टिक क्वाईन (टोकन) का कर रहे थे उपयोग। होटल मैनेजर याशीर ईकबाल एवं जुआरियो के विरूध्द जुआ एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा जिले मे जुआ, सटटा के अपराध पर पूर्ण अंकुश लगाने के संबंध मे विशेष अभियान चलाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया था एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेद्र जायसवाल के मार्गदर्शन पर मुखबीर से सूचना मिली की होटल ईस्ट पार्क के रूम नम्बर 405 में जुआ खेल रहे है इस सूचना पर सीएसपी अक्षय सबाद्रा और सुमीत धोत्रे एवं थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा रात्रि करीब 21.30 बजे होटल ईस्ट पार्क में जाकर रेड कार्यवाही किया गया जो 10 जुआरी
तेजश्वर वर्मा पिता रामाधार वर्मा उम्र 41 साल साकिन अशोक नगर सरकंडा,किशोर कुमार पिता स्व वी दास उम्र 57 साल साकिन चकरभाठा बोदरी रायपुर रोड ,रमेश अग्रवाल पिता गोपाल अग्रवाल उम्र 68 साल साकिन साकेत अपार्टमेंट अग्रेसन चौक,सुनील कुमार पिता स्व. आर के अग्रवाल उम्र 57 साल साकिन चाटीडीह सरकडा,पारूल राय पिता आर के राय उम्र 38 साल साकिन 27 खोली सिविल लाईन,हरवंश लाल पिता स्व. एमआर अजवानी उम्र 74 साल साकिन दयालबंद बिलासपुर , शारदा मिश्रा पिता एस के मिश्रा उम्र 60 साल साकिन मंगला चौक थाना सिविल लाईन, याशीर ईकबाल पिता कमलाउद्वीन उम्र 50 साल साकिन परिजात हाईट सिविल लाईन, केशव प्रसाद लहरे पिता रथराम उम्र 50 साल साकिन रामालाइफ सकरी, प्रशांत नारग पिता स्व. मनोहर लाल उम्र 43 साल साकिन 27 खोली सिविल लाईन ,
और राजेद्र कुमार पिता एम पी अग्रवाल उम्र 65 साल साकिन शुभम विहार सिविल लाईन
सहित होटल मैनेजर याशीर ईकबाल को पकड़े जो तास के पत्तो से रूपये का हार जीत का दांव लगाकर कट पत्ती नामक जुआ खेल रहे थे

See also  CG:दवा कारोबारी से ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 83 लाख की ठगी, पुलिस ने 42 लाख कराए होल्ड...

तथा प्लास्टिक क्वाईन (टोकन)का उपयोग कर रहे थे। फड एवं कब्जे से कुल जुमला रकम 3,50,300 रूपये व 52 पत्ती ताश की गड्डी एवं प्लास्टिक क्वाईन 350 नग को जप्त किया गया, जुआरियों का कृत्य 3(2) 4 छत्तीसगढ जुआ प्रतिषेध अधिनियम का पाये जाने से जुआडियों एवं होटल ईस्ट पार्क के मैनेजर के विरूध्द कार्यवाही की गई है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!