Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raipur Breaking : सीमेंट भरी बाल्टी से सिर फोड़कर पत्नी की हत्या, सड़क पर लहूलुहान शव छोड़कर भागा पति…

रायपुर में पति ने सीमेंट भरी बाल्टी पत्नी का सिर फोड़कर हत्या कर दी। सिर फटने से वो बुरी तरह लहूलुहान हो गई थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद पति लाश को छोड़कर भाग गया। टिकरापारा पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

टिकरापारा थाना प्रभारी विनय सिंह के मुताबिक, पुलिस को शनिवार शाम करीब 8:30 बजे सूचना मिली कि कमल विहार इलाके में एक महिला की हत्या हुई है। शुरुआती जांच में पता चला कि पति गजेंद्र यादव ने अपनी पत्नी हेमलता यादव (27) के सिर पर सीमेंट भरी बाल्टी मारकर फोड़ दिया। जिससे उसकी जान चली गई।

See also  कर्नाटक के पूर्व DGP की हत्या: पत्नी और बेटी गिरफ्तार, गूगल पर की थी मर्डर की प्लानिंग...

बताया जा रहा है कि दोनों चिरको पटेवा महासमुंद जिले के रहने वाले हैं।

दोनों के बीच हुआ था जमकर विवाद

Advertisment

पुलिस ने इस मामले में आसपास के लोगों से पूछताछ किया तो पता चला कि दोनों पति-पत्नी के बीच वारदात के पहले जमकर विवाद हुआ था। पति गाली-गलौच भी कर रहा था। विवाद किस बात को लेकर था यह अभी साफ नहीं हो पाया है। पुलिस को महिला की लाश के पास ही सीमेंट से भरी बाल्टी भी मिली है। जिससे मारकर हत्या हुई है। साथ ही लाश के आसपास खून भी बिखरा हुआ था।

आरोपी पति गजेंद्र यादव ने अपनी पत्नी हेमलता यादव (27) के सिर पर सीमेंट भरी बाल्टी मारकर फोड़ दिया।

See also  70 लाख राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन, 30 जून तक नवीनीकरण कार्य किए जाएंगे...

आरोपी पति राजमिस्त्री का काम करता है।
आरोपी पति राजमिस्त्री का काम करता है।

फोरेंसिक की टीम ने सबूत जुटाए

इस मामले में फोरेंसिक की टीम ने मौके पर जाकर सबूत जुटाए है। इसके साथ ही पुलिस ने महिला की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चुरी में भेजवा दिया है। बताया जा रहा है कि, दोनों चिरको पटेवा महासमुंद जिले के रहने वाले हैं। रायपुर में पिछले कुछ साल से वो रह रहे थे। पति राजमिस्त्री का काम करता है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!