Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

टीम इंडिया बीसीसीआई के नए नियम के खिलाफ, बगावत पर उतरे खिलाड़ी, रोहित उठाएंगे आवाज…

नईदिल्ली। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मिली शर्मनाक हार के बाद बीसीसीआई ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए कुछ नए नियम बनाए हैं. दरअसल, बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों पर लगाम कसना शुरू कर दिया है, ताकी खेल में सुधार आ सके. नए नियमों को 10 पॉइंट्स में बांटा गया है, जिसमें परिवार के साथ पूरे दौरे पर नहीं रहना शामिल है. लेकिन टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी इन नियमों से खुश नहीं हैं. जिसका खुलासा रोहित शर्मा ने खुद किया. माना जा रहा है कि रोहित इस मुद्दे पर जल्द ही बीसीसीआई के नए सचिव देवजीत सैकिया के साथ बातचीत करेंगे.

See also  पूर्व IAS अधिकारी ने महाकुंभ में स्नान करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए शुरू की निशुल्क बस सेवा...

BCCI के नए नियमों के खिलाफ टीम इंडिया

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा जल्द ही बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया के साथ नए पारिवारिक नियमों को लेकर बातचीत करने वाले हैं. इसका खुलासा चैंपियंस ट्रॉफी के लिए किए गए टीम के ऐलान के दौरान हुआ. दरअसल, टीम के ऐलान के लिए रखी गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और रोहित शर्मा साथ आए थे. तभी रोहित को माइक पर अगरकर से इस मुद्दे पर बात करते हुए पकड़ा गया.

प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले रोहित ने कहा, ‘मुझे 1 दिन घंटा और बैठना पड़ेगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद हमें पारिवारिक नियमों पर चर्चा करनी है, सभी खिलाड़ी मुझे बुला रहे हैं.’ बता दें, रोहित ने जब ये बात बोली तब उन्हें पता नहीं था कि माइक ऑन है और उनकी ये बातचीत सब सुन रहे हैं.

See also  करंट से उठी आग में जिंदा जलकर मौत: खंबे से टूटकर लटक रहा था तार, चपेट में आकर गई बाइक सवार की जान

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भड़के कप्तान रोहित

Advertisment

दूसरी ओर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब रोहित से बीसीसीआई के नए नियमों के बारे में पुछा गया तो उन्होंने कहा, ‘आपको किसने इन नियमों के बारे में कहा है. क्या बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल हैंडल से ये जारी किया है. इन नियमों को आने दीजिए, फिर इस पर बात करेंगे.’

वहीं, रोहित ने रोहित ने मुंबई के अगले रणजी ट्रॉफी मैच के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि की, इसके अलावा व्यस्त कैलेंडर पर भी अपनी बात रखी. रोहित ने कहा, ‘पिछले 6-7 सालों में, अगर आप हमारा कैलेंडर देखें, तो क्रिकेट के दौरान हम 45 दिनों तक घर पर नहीं बैठे हैं. जब आईपीएल खत्म हो जाता है, तो आपको समय मिल जाता है, उसके बाद कुछ नहीं होता. हमारा घरेलू सत्र अक्टूबर में शुरू होकर मार्च तक चलता है. जो खिलाड़ी सभी फॉर्मेट में नहीं खेल रहे हैं और जब घरेलू क्रिकेट हो रहा है, तो वे खेल सकते हैं.

See also  हत्या के प्रकरण में 3 साल से फरार आरोपी को थाना मालखरौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!