Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CSPC Recruitment 2026: खुशखबरी! बिजली कंपनी में बंपर भर्ती, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत 1235 पदों पर निकली वैकेंसी

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज में 1235 पदों पर बंपर भर्ती होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश के बाद स्टेट पावर कंपनी के अंतर्गत आने वाली जनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है।

किन पदों पर होगी भर्ती?

भर्ती प्रक्रिया के तहत सहायक अभियंता (AE), कनिष्ठ अभियंता (JE), संयंत्र परिचारक (प्लांट अटेंडेंट), डाटा एंट्री ऑपरेटर, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, फायर ऑफिसर एवं स्टाफ, विधि विभाग, वित्त अधिकारी और सुरक्षा विभाग सहित कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

किस कंपनी में कितने पद?

See also  IPL 2026: नीतीश राणा का तूफान, 29 गेंदों में अर्धशतक, PBKS के गेंदबाजों की हुई धुनाई

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी में 547 पदों पर भर्ती होगी।

Advertisment

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में 415 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

तीनों पावर कंपनियों के कॉमन कैडर में 177 पद रखे गए हैं।

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी में 96 पदों पर भर्ती होगी।

कुल 1235 पदों में द्वितीय वर्ग के 189, तृतीय वर्ग के 711 और चतुर्थ वर्ग के 335 पद शामिल हैं।

कहां और कैसे करें आवेदन?

भर्ती प्रक्रिया के लिए ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) विभाग की ओर से विज्ञापन जारी किया गया है। भर्ती से संबंधित पदों का विवरण, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया और ऑनलाइन आवेदन की पूरी जानकारी छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।

See also  बगिया के फूल से अब महकेगा पूरा छत्तीसगढ़, सुशासन से संवरेगा छत्तीसगढ़ - आएगी खुशहाली जागी विकास की नई आस, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गाँव बगिया के लोगों ने कहा, कार्यशैली और व्यवहार कुशलता से सब के दिलों में अपनी छाप छोड़ेंगे नए मुख्यमंत्री...

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल पर जाकर भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ सकते हैं और निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बिजली व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर

छत्तीसगढ़ गठन के बाद बिजली कंपनियों में यह अब तक की सबसे बड़ी भर्ती बताई जा रही है। भर्ती का उद्देश्य प्रदेश में लगातार बढ़ रही बिजली की मांग को पूरा करने के साथ-साथ उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त मानव संसाधन उपलब्ध कराना है।

वर्तमान में प्रदेश में 67 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ता हैं। ऐसे में बिजली कंपनियों में नई नियुक्तियों से विद्युत उत्पादन, ट्रांसमिशन और वितरण व्यवस्था को और मजबूत करने की उम्मीद है।

See also  पटना क्षेत्र वासियों के नगर पंचायत बनाने की मांग पर विधायक भईया लाल राजवाड़े का प्रस्ताव पहुंचा राजधानी, नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने किया आश्वस्त, पटना को नगर पंचायत बनाने की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!