Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जमीन में दफन 2 टन काला हीरा पुलिस ने किया जब्त…

शहडोल। खनिज संपदा से परिपूर्ण आदिवासी बाहुल्य शहडोल जिले में कोयले की बढ़ती डिमांड ने जमीन में दफन इस काले पत्थर को काला हीरा बना दिया। शायद यही कारण है कि, माफिया इस काले हीरा का अवैध उत्खन कर परिवहन कर रहे हैं। ऐसा ही जमीन में दफन भारी मात्रा अवैध कोयला रखे एक शख्स को जिले की धनपुरी पुलिस ने पकड़ा है। इसके साथ ही आरोपी से भारी मात्रा में अवैध कोयला जब्त किया है।

जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम बंडी निवासी पिंटू सोनी नामक युवक अपने खेत की जमीन में भारी मात्रा अवैध कोयला दबाकर रखा था। मुखबिर की सूचना पर धनपुरी पुलिस ने रेड मारकर जमीन दफ्न भारी मात्रा में अवैध कोयला जब्त कर कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तलाश की तो पहले उसे कुछ नहीं मिला। जब बारीकी से देखा तो खेत में

See also  ग्राम कापन चौकी नैला में किराना दुकान से अवैध फटखा जप्त, नैला पुलिस की कार्यवाही...

कोयला 5 फीट नीचे गाड़ के रखा था। ऊपर से कपड़े की एक लेयर बनाकर कोयले को ढककर रखा। इतना ही नहीं इसके भी ऊपर मिट्टी से फिलिंग कर झाड़ियां डाल दी थी। जिससे किसी को शक न हो। लेकिन धनपुरी पुलिस काफी तलाश के बाद जमीन में दफन कोयले तक पहुंची। जहां 2 टन से अधिक कोयला जब्त कर पिटू सोनी को हिरासत में लिया।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!