Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

दिल्ली-यूपी में घने कोहरे ने थामी रफ्तार, दर्जनों ट्रेनें लेट; पहाड़ों पर बारिश की संभावना…

नई दिल्ली। ठंड के साथ घने कोहरे के असर ने दिल्ली- एनसीआर ही नहीं बल्कि उत्तर भारत के कई राज्यों में जनजीवन को प्रभावित कर रखा है। शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर के साथ ही उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी घने कोहरे का प्रकोप दिखा। इस कारण से ट्रेनों की रफ्तार तो थमी ही, बल्कि कम दृश्यता के कारण उड़ानों पर भी असर पड़ा। इस कारण यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।

कोहरे का यलो अलर्ट भी जारी किया गया

वहीं घने कोहरे से अभी जल्द राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार की सुबह भी ज्यादातर जगह स्माग एवं घना कोहरा छाया रहेगा। दिन में आसमान साफ रहेगा। कोहरे का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं 22 और 23 जनवरी को हल्की वर्षा होने और ठिठुरन भरी ठंड बढ़ने का पूर्वानुमान है।

See also  CG NEWS : हाईवा के पहिए में आया बाइक सवार, सिर फटा…

राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आलम यह रहा कि आइजीआइ एयरपोर्ट पर सुबह तीन से साढ़े सात बजे तक दृश्यता शून्य रही। दिल्ली से चलने वाली 27 ट्रेनें कोहरे के कारण लेट रहीं। साथ ही इधर आने वाली कई ट्रेनें भी घंटों की देरी से पहुंची।

पंजाब के कई जिलों में सुबह और शाम घनी धुंध

Advertisment

पंजाब में अधिकतर जिलों में शुक्रवार सुबह कोहरे का प्रकोप दिखा। कम दृश्यता के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी खिली,जिससे लोगों को ठिठुरन से राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी पंजाब के कई जिलों में सुबह और शाम घनी धुंध पड़ने की संभावना है। शुक्रवार को पठानकोट का न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हरियाणा के नारनौल में छह डिग्री सेल्सियस, चंडीगढ़ में 6.5 डिग्री सेल्यिसस और राजस्थान के माउंट आबू में 0.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। राज्य में जयपुर,बीकानेर,कोटा, भरतपुर समेत कई शहरों में घने कोहरे का भी सुबह के वक्त असर रहा।

See also  वर्मी कम्पोस्ट, मुर्गीपालन से सफलता छू रहा ग्राम विकास समूह,  नंदौरखुर्द गौठान में आजीविका गतिविधियों से समूह को हो रही बेहतर आमदनी...

पहाड़ों पर हिमपात थमा, धूप खिली

कश्मीर घाटी में बर्फबारी और वर्षा थमने के बाद भी ठंड से राहत नहीं है। तापमान लगातार जमाव ¨बदु शून्य से नीचे बना हुआ है। पहलगाम में तो न्यूनतम तापमान माइनस 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हिमपात के कारण अनंतनाग-किश्तवाड़ रोड, कुपवाड़ा-करनाह तथा बांडीपुर गुरेज, मुगल रोड दूसरे दिन भी बंद रहा। इधर जम्मू में मौसम साफ रहा।

मौसम विभाग के अनुसार 20 से 23 जनवरी तक हिमपात व वर्षा हो सकती है। उत्तराखंड में वर्षा-बर्फबारी का क्रम थमने और पहाड़ से लेकर मैदान तक धूप खिलने से शुक्रवार को लोगों को राहत मिली। बर्फबारी से उत्तरकाशी में अवरुद्ध हुए गंगोत्री, चमोली में चोपता और पिथौरागढ़ में तवाघाट-लिपुलेख मार्ग खोल दिए गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिन उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की वर्षा और अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्का हिमपात होने की संभावना है।

See also  Champions Trophy 2025 : सेमीफाइनल में भारत का ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला, फाइनल में पहुंचते ही पाकिस्तान को लगेगा तगड़ा झटका...

मंडी व बिलासपुर में कोहरा छाया रहा
हिमाचल में भी शुक्रवार को अधिकतर क्षेत्रों में धूप खिली, लेकिन कई क्षेत्रों में शीतलहर का प्रभाव भी रहा। मंडी व बिलासपुर में कोहरा छाया रहा। प्रदेश में सबसे कम तापमान लाहुल स्पीति के ताबो में -13.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश में मौसम के साफ रहने जबकि रविवार और सोमवार को ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात और कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना जताई है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!