Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

एक ही परिवार के 6 लोगों का मर्डर, पति-पत्नी को सुनाई मौत की सजा, लेकिन…

लखनऊ। यूपी के लखनऊ में स्पेशल कोर्ट ने संपत्ति विवाद में एक ही परिवार के छह लोगों की हत्या के मामले में दंपत्ति को मौत की सजा सुनाई है. यह मामला बंथरा थाना क्षेत्र का है जहां परिवार के छह लोगों की हत्या के मामले में दोषी पाए गए अजय सिंह और रूपा सिंह को मौत की सजा सुनाई है. न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक कोर्ट ने इसे रेयरेस्ट ऑफ रेयर मामला करार देते हुए कहा कि इस अपराध ने समाज की अंतरात्मा को झकझोर दिया है. स्पेशल जज रोहित सिंह ने 16 जनवरी को दिए फैसले में कहा कि इस बर्बर हत्या को संपत्ति विवाद के चलते अंजाम दिया गया. दोषियों के पुत्र को नाबालिग पाए जाने पर उसका मामला किशोर न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया है.

See also  छत्तीसगढ़ के जंगलों में गोलियों की तड़तड़ाहट, नेशनल पार्क मुठभेड़ में 2 नक्सली ढेर, हथियार बरामद

यह मामला करीब पांच साल पुराना है. 30 अप्रैल 2020 को शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि उसके भाई अजय सिंह, भाभी रूपा और भतीजे ने मिलकर उसके पिता अमर सिंह, मां राम दुलारी, भाई अरुण सिंह, भाभी राम सखी, भतीजे सौरभ और भतीजी सारिका की कुल्हाड़ी और बंदूक से हत्या कर दी. शिकायत के अनुसार, अजय सिंह ने अपने पिता से संपत्ति बेचने से मिलने वाले पैसे मांगे थे. उसे शक था कि यह पैसा छोटे भाई अरुण को दिया जाएगा. इस विवाद ने हत्या का रूप ले लिया था.

मामले की सुनवाई के दौरान गवाहों ने अदालत को बताया कि अरुण सिंह को सिर में गोली मारी गई, जबकि उनकी पत्नी और बच्चों को कुल्हाड़ी से काटा गया. कोर्ट ने कहा कि ऐसी क्रूर हत्या, जिसका उद्देश्य भय और आतंक पैदा करना हो, समाज की अंतरात्मा को झकझोर देती है. कोर्ट ने दोषियों को मौत की सजा सुनाई, लेकिन कहा कि इसे हाईकोर्ट द्वारा मंजूरी मिलना आवश्यक है. दोषियों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. इसके अलावा, साजिश के लिए उम्रकैद और 50,000 रुपये जुर्माने की सजा दी गई. अजय सिंह को शस्त्र अधिनियम के तहत तीन साल की सजा और 5,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.

See also  श्री कामधेनू गौशाला ग्राम डोंगाकोहरौद के नवीन भवन का लोकार्पण किया - राजेश्री महन्त ने, हमारे जाने के पश्चात इस स्थान पर गौ माता विराजित होंगी और चारा पानी पाकर प्रसन्नता पूर्वक आशीर्वाद प्रदान करेंगी...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!