छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
श्री कामधेनू गौशाला ग्राम डोंगाकोहरौद के नवीन भवन का लोकार्पण किया – राजेश्री महन्त ने, हमारे जाने के पश्चात इस स्थान पर गौ माता विराजित होंगी और चारा पानी पाकर प्रसन्नता पूर्वक आशीर्वाद प्रदान करेंगी…

श्री कामधेनू गौशाला ग्राम डोंगाकोहरौद के नवीन भवन का लोकार्पण किया – राजेश्री महन्त ने
हमारे जाने के पश्चात इस स्थान पर गौ माता विराजित होंगी और चारा पानी पाकर प्रसन्नता पूर्वक आशीर्वाद प्रदान करेंगी
जांजगीर-चांपा। अति संक्षिप्त समय में इतना भव्य और विशाल भवन गौ माताओं के लिए बनकर तैयार हुआ है आज हम सभी मिलकर इसका उद्घाटन और लोकार्पण कर रहे है इस स्थान से हम सब के चले जाने के पश्चात गौमाता यहां विराजित होंगी और चारा- पानी प्राप्त कर हम सभी को आशीर्वाद प्रदान करेंगी जिससे न केवल छत्तीसगढ़ राज्य में बल्कि पूरे देश में खुशहाली आएगा। यह बातें छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज ने ग्राम डोंगाकोहरौद में संचालित श्री कामधेनू गौशाला के नवीन सेड के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि की आसंदी से अभिव्यक्त की, कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस सेवा दल के अतिरिक्त जिला मुख्य संगठक देव कुमार पांडे ने की। इस अवसर पर गौशाला संचालन समिति की ओर से राजेश्री महन्त जी महाराज सहित अतिथियों का आत्मीयता पूर्वक स्वागत किया गया मात्रृ शक्तियों ने भजन कीर्तन का आयोजन किया, गौ माता की पूजा अर्चना के पश्चात भवन का विधिवत लोकार्पण किया गया। लोगों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष गौ सेवा आयोग ने कहा कि यह बहुत ही सुखद अवसर है आज योगिनी एकादशी के पावन उपलक्ष्य में गौशाला के नवीन भवन का लोकार्पण करने का सौभाग्य मिला है, एक गौ माता के शरीर में 33 कोटि देवताओं का वास होता है इसलिए एक गौ माता की सेवा मात्र से हमें संसार की समस्त देवी देवताओं की सेवा का फल मिलता है। गौमाता की सेवा के लिए परम पिता परमेश्वर कभी राम तो कभी कृष्ण के रूप में अवतरित हुए। हम सभी का सौभाग्य है कि आज उसी गौ माता की सेवा करने का अवसर हमें प्राप्त हुआ है। गौ माता लक्ष्मी स्वरूपा है इनकी सेवा से घर, परिवार, समाज में खुशहाली एवं समृद्धि आती है हमें निश्चित रूप से इनकी सच्चे भाव से सेवा करनी चाहिए। कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री पांडे जी ने कहा कि कामधेनु गौशाला पामगढ़ क्षेत्र का प्रथम गौशाला है जो परम पूज्य महाराज जी के आशीर्वाद से बना है वे जब पहली बार इस क्षेत्र के विधायक बने थे तब उन्होंने इस क्षेत्र को उन्नति के शिखर पर पहुंचाया, हम सभी पामगढ़ क्षेत्र वासी उनका बहुत ही आदर और सम्मान करते हैं। जिला पंचायत के उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि महाराज जी न केवल छत्तीसगढ़ में बल्कि देश के अनेक राज्यों में पहुंचकर गौ माता की सेवा के कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं उनका सानिध्य हम सबको मिलता है यह हम सब के लिए परम सौभाग्य की बात है। लोगों को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवल सिंह चंदेल सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया कार्यक्रम का विधिवत संचालन छत्तीसगढ़ श्रम मंडल के सदस्य हरप्रसाद साहू ने की इस अवसर पर विशेष रूप से जनपद सदस्य कमलेश सिंह, घासीराम चौहान, उदल कश्यप ,सुरेंद्र तिवारी, नीरज खूटे, राज कपूर साहू, ओंकार प्रसाद राय सागर ,योगेश बघेल, राधे श्याम नोर्गे ,गुलाब कौशिक, ग्राम चिचोली से कौशिक तथा डॉक्टर टंडन एवं डॉक्टर पाटले, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव, हर्ष दुबे सहित गौशाला संचालन समिति के अध्यक्ष होरीलाल कश्यप व क्षेत्र वासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि इस गौशाला में गौ माताओं को टीकाकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है।



