Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

BJP नेता को थाने में बेरहमी से पीटा, 3 दरोगा समेत 4 पुलिसवाले सस्पेंड…

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पुलिस की दादागिरी का मामला सामने आया है। जमीन केस में BJP नेता थाने गए तो पुलिसकर्मी भड़क गए। झूंसी थाने में पुलिस ने भाजपा नेता मनोज पासी को बेरहमी से पीटा। लात-घूसों से पीट-पीटकर BJP नेता को बेहोश कर दिया। मनोज की पिटाई का पता चलते ही भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे। थाने के बाहर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की। मामला पुलिस कमिश्नर तक पहुंच गया। बुधवार (15 जनवरी) की देर रात पुलिस कमिश्नर ने बड़ा एक्शन लिया। 3 दरोगा और एक हेड कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया।

पिटाई के बाद मनोज का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में मनोज थाने के बाहर खड़े होकर चोट दिखाते हुए नजर आ रहे हैं।

See also  “सारा दर्द गायब हो गया”: जूनियर NTR ने ‘नातु नातु’ के लिए ऑस्कर जीतने पर कहा

जानकारी के मुताबिक, मनोज पासी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष हैं। मनोज के छोटे भाई रोशन लाल ने गंगादीप कॉलोनी में जमीन रजिस्ट्री कराई थी। रविवार (12 जनवरी) को बाउंड्री बनवा रहे थे। इस दौरान जमीन पर अपना दावा ठोंकते हुए रहिमापुर निवासी रामा ने पुलिस को शिकायत देकर काम रुकवा दिया।

बुधवार को भाजपा नेता मनोज झूंसी थाने पहुंचे। मनोज ने पुलिस वालों से कहा कि काम क्यों रोका? काम शुरू करवाया जाए।

मनोज की बात सुनते ही पुलिसकर्मी भड़ग गए। मनोज के साथ साथ अभद्रता और गाली-गलौज की। लात-घूसों से पीटा। बाल भी उखाड़े। पिटते-पिटते मनोज बेहोश हो गए। बेहोशी की हालत में पुलिस वाले मनोज को अस्पताल ले गए। जहां उन्हें होश आया।

Advertisment

थाने के बाहर जमकर नारेबाजी

See also  04 साल बाद मर्ग प्रकरण में हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों को किया गिरफ्तार, थाना बलौदा पुलिस की कार्यवाही

भाजपा नेता की पिटाई का पता चलते ही भाजपा महामंत्री रमेश पासी, अनुसूचित मोर्चा के महानगर अध्यक्ष राजेश सोनकर सहित सैकड़ों BJP कार्यकर्ता थाने पहुंचे। थाने के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। मारपीट करने वाले पुलिस कर्मियों पर एक्शन की मांग को लेकर नारेबाजी की। डीसीपी सिटी अभिषेक भारती मौके पर पहुंचे।

देर रात कमिश्नर ने लिया बड़ा एक्शन

DCP ने कार्रवाई का आश्वासन देकर भाजपा कार्यकर्ताओं को समझाया। मनोज की पत्नी सन्नो ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को प्रार्थना पत्र दिया।

इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। देर रात पुलिस कमिश्नर ने कार्रवाई की। कमिश्नर ने दरोगा संतोष सिंह, जय नारायण और श्रीराम यादव और हेड कॉन्स्टेबल जे यादव को सस्पेंड कर दिया।

See also  अवैध फटाखा रखने वाले के विरुद्ध जांजगीर पुलिस की कार्यवाही...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!