Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

KORBA:माइंस में डीजल चोरी करते सर्वेश्वरी के 6 कर्मी को पकड़ा सीआईएसएफ ने…

कोरबा। सामाजिक सुरक्षा की चिंता हो या कंपनी प्रबंधन का रूख बेहतर न हो, शायद कुछ इसी तरह के कारणों के चलते खदानों में काम कर रही कंपनियों के कर्मचारी दूसरे कदम उठाने पर अमादा हैं। एसईसीएल गेवरा माइंस में डीजल चोरी के एक मामले को सीआईएसएफ पेट्रोलिंग टीम ने पकड़ा। उसने माइंस से डीजल चोरी करते हुए 6 कर्मियों को पकड़ा है। पुलिस को लिखित जानकारी दी गई है जिसमें संबंधित लोगों का कनेक्शन सर्वेश्वरी ठेका कंपनी से होना बताया गया है।

खबर के अनुसार गुरुवार को एसईसीएल की गेवरा माइंस में सीआईएसएफ की उस टीम ने छापे की कार्रवाई की जिसे पेट्रोलिंग की जिम्मेदारी मिली हुई है। उसका काम यह है कि वह खदान क्षेत्र में गश्त करे और स्थितियों को देखे कि सबकुछ बेहतर है या नहीं। किसी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका या संदिग्ध तस्वीर दिखने पर उसे क्विक एक्शन लेना है। बताया गया कि पेट्रोलिंग के दौरान टीम ने एक प्वाइंट पर देखा कि कुछ लोग डीजल चोरी कर रहे हैं। टीम ने यहां छापा मारते हुए लगभग 50 लीटर डीजल बरामद किया और इस सिलसिले में छह संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा। इस घटना में सर्वेश्वरी कंपनी का नाम भी सामने आया है, जिससे मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है।

See also  विश्व प्राथमिक उपचार दिवस: जीवन बचाने के लिए समुदाय को सशक्त बनाने का आह्वान

बताया गया कि सीआईएसएफ यूनिट टीम पेट्रोलिंग कर रहे थे, जब उन्होंने कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को प्लास्टिक पाइप के जरिए डीजल निकालते हुए देखा। तुरंत कार्रवाई करते हुए, सीआईएसएफ ने मौके से प्लास्टिक पाउच में भरा हुआ 50 लीटर डीजल जब्त किया।

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला सर्वेश्वरी कंपनी से जुड़ा हो सकता है, जिसकी जांच अब पुलिस द्वारा की जा रही है। इस समूह की भूमिका क्या रही, यह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्राथमिक जांच में इसके तार इस अवैध गतिविधि से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।

ये लोग मिले मौके से

Advertisment

इस मामले में पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान अशोक कुमार, दीपक कुमार, योगेश कुमार, रुद्रप्रताप, सुरेंद्र, और एक अज्ञात व्यक्ति के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि ये सभी एसईसीएल गेवरा माइंस में मेंटेनेंस कार्यरत थे और अवैध रूप से डीजल निकाल रहे थे।

See also  इनकम टैक्स में फ्रॉड को लेकर आईटी डिपार्टमेंट का सबसे बड़ा ऑपरेशन, एक साथ 200 जगहों पर रेड इ

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!