Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Train Derailed Breaking : पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन की 5 बोगियां, यात्रियों में मचा हड़कंप…

Train Derailed Breaking : पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन की 5 बोगियां, यात्रियों में मचा हड़कंप।

विल्लुपुरम। तमिलनाडु में एक बड़ी दुर्घटना को टालते हुए विल्लुपुरम से पुडुचेरी जा रही पैसेंजर ट्रेन के पांच डिब्बे विल्लुपुरम रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। पीआरओ रेलवे, चेन्नई के अनुसार, ट्रेन से तेज आवाज सुनने के बाद चालक ने तत्परता से ट्रेन को रोक दिया, जिससे किसी प्रकार की बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। घटना के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से ट्रेन से बाहर निकाल लिया गया।

रेलवे कर्मचारियों और इंजीनियरों की टीम घटनास्थल पर पहुंची और पटरी से उतरी ट्रेन की मरम्मत के काम में जुट गई। इसके साथ ही, रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल अन्य ट्रेनों के लिए मार्ग को साफ किया, ताकि किसी अन्य ट्रेन को असुविधा न हो। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं कि यह घटना तकनीकी खराबी के कारण हुई या फिर इसका कोई और कारण हो सकता है।

See also  विद्युत प्रवाहित के चपेट में आने से हुए मृत्यु के मामले में 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!