Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

दोस्ती करो नहीं तो तेजाब फेंकूंगा, पंजाब में महिला टीचर को युवक ने दी धमकी…

दोस्ती करो नहीं तो तेजाब फेंकूंगा, पंजाब में महिला टीचर को युवक ने दी धमकी।

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना जिले में एक निजी स्कूल में पढ़ाती अध्यापिका पर एक सिरफिरा युवक करीब ढाई साल से दोस्ती का दबाव बना रहा है। दोस्ती न करने पर अपहरण कर तेजाब डालने की धमकी भी दे रहा है। पुलिस ने आरोपित जोधा सिंह उर्फ ग्रेड निवासी गांव नत्थोवाल के खिलाफ केस दर्ज किया है। एएसआई बलजिंदर सिंह ने कहा कि युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि वह निजी स्कूल में पढ़ाती है। जोधा सिंह उसके साथ जबरदस्ती दोस्ती करने पर उसे व उसके परिवार को करीब ढाई साल से परेशान कर रहा है। पांच सितंबर 2022 को जोधा सिंह ने जगराओं में घेर कर उसका रोटी वाला टिफिन और पर्स छीन लिया था। बाद में पंचायत ने समझौता करवा दिया था। 28 अक्टूबर, 2024 से लेकर 13 नवंबर 2024 तक जोधा सिंह लगातार गलत शब्दावली फोन पर बोलता रहा। जब वह ड्यूटी से घर जाती तो फिर पीछा करता है और अगवा करके तेजाब डालकर जला देने की धमकी देता है।

See also  एक दिन में 3-4 से ज्यादा काजू ना खाएं...

एक दिसंबर 2024 को जोधा सिंह का फोन उसके पिता के मोबाइल नंबर पर आया। बातचीत करने पर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया व परिवार को निपट लेने की धमकी देने लगा।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!