Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

माँ भानेश्वरी ने मानवता की सेवा के लिए अपना जीवन किया अर्पित: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल… मुख्यमंत्री माँ भानेश्वरी जयंती महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम में हुए शामिल…

माँ भानेश्वरी ने मानवता की सेवा के लिए अपना जीवन किया अर्पित: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री माँ भानेश्वरी जयंती महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम में हुए शामिल

मुख्यमंत्री ने 35 करोड़ 80 लाख के 11 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

शासन की विभिन्न विभागीय योजना अंतर्गत 40 हितग्राहियों को 9 लाख 78 हजार रूपए की सामग्री और चेक का किया वितरण

मंदिर परिसर से लेकर मुख्य मार्ग तक 30 लाख रूपए की लागत से सीसी रोड निर्माण की घोषणा की

Advertisment

साहू समाज के मंगल भवन के लिए 25 लाख रूपए, मंदिर परिसर में डोम निर्माण के लिए 17 लाख रूपए, तालाब सौंदर्यीकरण के लिए 10 लाख रूपए प्रदान करने की घोषणा की

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सिंघोला में आयोजित माँ भानेश्वरी जयंती महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल 35 करोड़ 79 लाख 86 हजार रूपए के 11 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। शासन की विभिन्न विभागीय योजना अंतर्गत 40 हितग्राहियों को 9 लाख 78 हजार रूपए के सामग्री और चेक का वितरण किया। मुख्यमंत्री बघेल राजनांदगांव प्रवास के दौरान राजस्व विभाग अंतर्गत भेंट-मुलाकात के दौरान की गई घोषणा के तहत 26 सामाजिक भवन एवं आहाता निर्माण के लिए 3 करोड़ 3 लाख रूपए की राशि का स्वीकृति आदेश पत्र हितग्राहियों को प्रदान किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर मंदिर परिसर से लेकर मुख्य मार्ग तक सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 30 लाख रूपए, साहू समाज के मंगल भवन के लिए 25 लाख रूपए, मंदिर परिसर में डोम निर्माण के लिए 17 लाख रूपए, तालाब सौंदर्यीकरण के लिए 10 लाख रूपए प्रदान करने की घोषणा की।

See also  ग्राम कुटरा में गणतंत्र दिवस समारोह : साहसिक फैसला ही बदलाव का आधार – पुर्व प्राचार्य साहू

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सभी को माँ भानेश्वरी जयंती महोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि माँ भानेश्वरी, भक्त माता कर्मा, दानवीर शाह भामा जैसे महापुरूष एवं समाज सेवियों ने मानवता की सेवा की है। सभी समाज में कुछ ऐसे व्यक्तित्व जन्म लेते हैं, जो समाज को राह दिखाते हैं। माँ भानेश्वरी ने दुसरीं की पीड़ा को दूर करने के लिए अपना जीवन अर्पित कर दिया। संत-महात्मा के दिखाये मार्ग का सरकार अनुसरण कर रही है। अन्नदाता किसान, मजदूर, युवा सभी के लिए शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा सभी क्षेत्रों में कार्य किया जा रहा है। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में बच्चों की भर्ती की जा रही है। उन्होंने कहा कि युवाआंे के लिए रोजगार के अच्छे अवसर हैं। इसके लिए खूब मन लगाकर पढ़ें और ज्यादा से ज्यादा सेवाओं में चयनित हो। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शांति का टापू है। समाज को अच्छी बातों को ग्रहण करना चाहिए और पुरानी रूढ़ियों को दूर करना चाहिए।

See also  मुख्यमंत्री ने ऑल इंडिया फ़ॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट के विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर दी बधाई

गृह, जेल एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि साहू समाज के सभी प्रमुख व्यक्तित्व एवं महापुरूष के जीवन का उल्लेख, अधिष्ठात्री कुलदेवी, देवता का संकलन पुस्तक के रूप में किया जा रहा है। उन्होंने समाज के सभी लोगों से सामाजिक बुराई को दूर करने तथा सामाजिक समरसता बनाकर चलने के लिए कहा। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री टहलराम साहू ने सभी को माँ भानेश्वरी जयंती महोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जिला साहू संघ के अध्यक्ष भागवत साहू ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध लोक गायिका आरू साहू ने मोहक गीतों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं विधायक दलेश्वर साहू, विधायक छन्नी साहू, अध्यक्ष तेलघानी विकास बोर्ड छत्तीसगढ़ संदीप साहू, प्रदेश अध्यक्ष हल्दिया साहू समाज त्रिलोकी साहू, कलेक्टर डोमन सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा, जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता, एसडीएम राजनांदगांव अरूण वर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में जनसामान्य उपस्थित थे।

See also  बिलासपुर बनेगा छत्तीसगढ़ का एजुकेशन हब 120 करोड़ की परियोजना से CGPSC, UPSC, NEET और JEE की तैयारी होगी आसान

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!