Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

छत्तीसगढ़ के तीन शहीद जवानों को सर्वोच्च बलिदान के लिए मिला कीर्ति चक्र…

छत्तीसगढ़ के तीन शहीद जवानों को सर्वोच्च बलिदान के लिए मिला कीर्ति चक्र

राष्ट्रपति के हाथों शहीद जवानों के परिजनों ने ग्रहण किया कीर्ति चक्र

जवानों को कीर्ति चक्र मिलना परिवारजनों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण : मुख्यमंत्री बघेल

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज छत्तीसगढ़ के तीन शहीद जवानों को नक्सल ऑपरेशन में सर्वोच्च साहस और बलिदान के लिए कीर्ति चक्र से सम्मानित किया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नक्सली हमले में वीरगति को प्राप्त तीनों शहीद जवानों को नमन किया और उनके परिजनों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जवानों के सर्वोच्च साहस और बलिदान के लिए कीर्ति चक्र मिलना परिवारजनों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण है।

See also  ट्रेन के सामने कूदकर एक युवक ने कर ली ख़ुदकुशी, कारणों का नहीं चल सका पता...

राष्ट्रपति मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आयोजित गरिमामय समारोह में छत्तीसगढ़ में नक्सल ऑपरेशन में शहीद उपनिरीक्षक दीपक भारद्वाज, शहीद प्रधान आरक्षक सोढ़ी नारायण तथा शहीद एसटीएफ प्रधान आरक्षक श्रवण कश्यप के परिजनों को कीर्ति चक्र प्रदान किया। समारोह में राष्ट्रपति मुर्मु ने शहीद दीपक भारद्वाज की पत्नी प्रंतिका भारद्वाज, शहीद आरक्षक सोढ़ी नारायण की पत्नी सुशीला सोढ़ी और एसटीएफ प्रधान आरक्षक शहीद श्रवण कश्यप की पत्नी दुतिका कश्यप को कीर्ति चक्र प्रदान किया। इन तीनों जवानों को राष्ट्रपति द्वारा बस्तर अंचल के बीजापुर जिले में हुए नक्सल ऑपरेशन में सर्वोच्च साहस और बलिदान के लिए कीर्ति चक्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है।

Advertisment

गौरतलब है कि उपनिरीक्षक शहीद दीपक भारद्वाज छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के मालखरौदा के पिहरीद, आरक्षक शहीद सोढ़ी नारायण बीजापुर जिले पुनुर और एसटीएफ प्रधान आरक्षक शहीद श्रवण कश्यप बस्तर जिले के बनिया गांव के रहने वाले थे।

See also  शराब में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है यह चखना, 6 लाख करोड़ का है कारोबार

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!