Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

IPL 2025 Date : चैंपियंस ट्रॉफी के रोमांच के बाद IPL का लगेगा तड़का, इस दिन से क्रिकेट के महाकुंभ की होगी शुरुआत, जानें तारीख…

IPL 2025 Date : चैंपियंस ट्रॉफी के रोमांच के बाद IPL का लगेगा तड़का, इस दिन से क्रिकेट के महाकुंभ की होगी शुरुआत, जानें तारीख।

नई दिल्ली। IPL 2025 Date : क्रिकेट का महाकुंभ यानी आईपीएल के अगले सीजन की शुरुआत 21 जनवरी से होगी। वहीं इसका फाइनल मैच 25 मई को खेला जाएगा। आईपीएल की संचालन समिति ने इसकी घोषणा की है। ईएसपीएनक्रिकइनफो की रिपोर्ट के मुताबिक, टूर्नामेंट का पहला और अंतिम मैच कोलकाता के ईडेन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

बीसीसीआई ने चैंपियंस ट्रॉफी के कारण आईपीएल 2025 के शेड्यूल में देरी की जानकारी दी, जिसमें यह तय किया गया कि खिलाड़ियों को आराम देने के उद्देश्य से आईपीएल के शुरू होने की तारीख को बढ़ाया जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल 9 मार्च को होगा, जिसके बाद आईपीएल का आगाज 21 मार्च से होगा।

See also  शिक्षक युक्तियुक्तकरण के खिलाफ देवरहा के ग्रामीणों ने जताया विरोध 

इस बार आईपीएल में कुल 74 मैच खेले जाएंगे। एक महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि आईपीएल की संचालन परिषद ने निर्णय लिया है कि आगामी सत्र से खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की आचार संहिता का पालन करना होगा। पहले आईपीएल की अपनी आचार संहिता थी, लेकिन अब इसे आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत लागू किया जाएगा। इस नियम के अनुसार, आईपीएल में लेवल एक, दो और तीन के उल्लंघनों के लिए आईसीसी द्वारा निर्धारित जुर्माना लगाया जाएगा।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!