Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

परंपरागत व्यवसायों को आगे बढ़ाने हमारी सरकार प्रतिबद्ध, इससे युवा जुड़ रहे परंपरागत व्यवसाय से… पैरा से बना सबसे बड़ा पोट्रेट बनाया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का, गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज…

परंपरागत व्यवसायों को आगे बढ़ाने हमारी सरकार प्रतिबद्ध, इससे युवा जुड़ रहे परंपरागत व्यवसाय से

पैरा से बना सबसे बड़ा पोट्रेट बनाया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का, गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज

सर्व समाज के लिए 25 लाख रुपए के सामुदायिक भवन की घोषणा, गोडगिरी में खुलेगा सहकारी बैंक, स्वामी आत्मानंद योजना से होगा हसदा के स्कूल का उन्नयन

रायपुर। महान संत गाडगे जी महाराज की 147 वीं प्रदेश स्तरीय जयंती एवं सामाजिक महाधिवेशन कार्यक्रम में शामिल होने बेमेतरा जिले के बेरला ब्लाक के ग्राम हसदा पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सामाजिकजनों को अपने संदेश में कहा कि वैश्वीकरण के इस समय में परंपरागत व्यवसायों के लिए जो चुनौतियां उत्पन्न हुई हैं। उससे निपटने के लिए इन्हें सक्षम बनाने हमारी सरकार ने कई तरह की योजनाएं बनाई हैं ताकि युवाओं को ऋण मिल सके, रीपा आदि के माध्यम से इन्हें जगह मिल पाए। रजक कल्याण बोर्ड का गठन भी इसी उद्देश्य से किया गया है ताकि रजक समाज के युवाओं को उद्यम के लिए मदद दी जा सके।

See also  BREAKING NEWS : दुश्मनों की अब खैर नहीं! भारत और फ्रांस के बीच आज होगी 63 हजार करोड़ की राफेल डील, जानिए कितना शक्तिशाली है लड़ाकू विमान...

अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि रजक कल्याण बोर्ड के गठन के माध्यम से हम रजक समाज के युवाओं को स्वरोजगार के लिए अवसर प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से मैंने महसूस किया कि हमारे समाज के परंपरागत व्यवसाय पिछड़ते जा रहे हैं। उनके क्षेत्र में काम करने निजी कंपनियां आ रही हैं। यह बड़ी चुनौती थी। इसे निपटने के लिए हमने पारंपरिक व्यवसायों को मजबूत करने निर्णय लिये। समाज जनों के हितों के लिए काम किये। उनसे बातचीत कर उनकी समस्या का समाधान करने निर्णय लिये गये। रजक समाज को बढ़ाने के लिए रजक कल्याण बोर्ड हमने बनाया है। जो युवा ड्राइक्लीनिंग का व्यवसाय आरंभ करना चाहते हैं। उन्हें शासकीय योजनाओं के माध्यम से ऋण एवं अन्य सहयोग दिया जा रहा है।

Advertisment

इसके साथ ही हमने रीपा की शुरूआत भी की है। आपको व्यवसाय के लिए जगह और अधोसंरचना की जरूरत नहीं, इसके साथ ही रीपा में बैंक लिंकेज एवं अन्य सुविधा भी हम उपलब्ध करा रहे हैं। प्रत्येक ब्लाक में हमने दो रीपा आरंभ किये हैं। इसके साथ ही हमने निर्णय लिया है कि जिस गौठान में 5 क्विंटल से अधिक की गोबर खऱीदी होगी, वहां पर बिजली बनाने का संयंत्र स्थापित किये जाएंगे।

See also  36 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025: लर्निंग लायसेंस कैम्प का आयोजन 21 व 22 जनवरी को...

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वच्छता के संत कहे जाने वाले संत श्री गाडगे जी को भी नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का अनिवार्य अंग है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सर्व समाज के सामुदायिक भवन के लिए 25 लाख रुपए की घोषणा भी की। साथ ही उन्होंने गोडगिरी में सहकारी बैंक की घोषणा भी की। हसदा में स्थित खूबचंद बघेल स्कूल को स्वामी आत्मानंद स्कूल के रूप में अपग्रेड करने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर संत गाडगे पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी किया। इस मौके पर गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव श्री गुरुदयाल सिंह बंजारे, विधायक श्री आशीष छाबड़ा सहित समाज के अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

See also  आईआईटी भिलाई का FACE-2: प्रधानमंत्री मोदी ने रखी आधारशिला, भविष्य की तकनीकी क्रांति का खुला रहस्य!

20 फीट बाई 15 फीट का बना है पोट्रेट, इससे पहले ढाई बाय चार फीट का पोट्रेट

इस मौके पर मुख्यमंत्री का पोट्रेट भी मितान क्लब ने भेंट किया। यह पोट्रेट पैरा से बनाया गया है। इसकी लंबाई-चौड़ाई 20 बाई 15 फीट की है। इससे पहले छत्तीसगढ़ महतारी का पैरा से बना पोट्रेट बनाया गया था जो ढाई बाई चार फीट का था। मुख्यमंत्री के इस पोट्रेट को गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड ने अपने रिकार्ड में भी दर्ज किया है। यह पोट्रेट मितान क्लब के श्री अर्पित परगनिहा एवं कलाकारों ने तैयार किया है। इस मौके पर हसदा सहकारी समिति के अध्यक्ष श्री विनोद परगनिहा एवं अन्य सदस्यों ने मुख्यमंत्री को तिरंगे के रंगों के लड्डुओं से तौलकर स्वागत किया।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!