Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ड्रैगन सांप के नाम पर ठगी का खेल, ठगों ने कैंसर मरीजों तक को नहीं छोड़ा! मचा हड़कंप…

ड्रैगन सांप के नाम पर ठगी का खेल, ठगों ने कैंसर मरीजों तक को नहीं छोड़ा! मचा हड़कंप।

यमुनानगर। हरियाणा में ड्रैगन सांप (Dragon snake) के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा हुआ है. यह गिरोह दुर्लभ और बेशकीमती जानवरों की आड़ में करोड़ों की ठगी करता है. इस गिरोह का नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ है. ये लोग भोले-भाले लोगों को बड़े मुनाफे का लालच देकर ठगी करते हैं. पुलिस के अनुसार, इस गिरोह के लोग लोगों को बातों में फंसाते हैं और फिर उन्हें दुर्लभ ड्रैगन सांप की तरह दिखने वाली कोई चीज दिखाते हैं और कहते हैं कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस प्रजाति की कीमत करोड़ों में है. ये आरोपी पहले तो सांप की तस्वीरें और वीडियो दिखाते हैं, फिर नकली सांप को असली बताकर मोटी रकम वसूल लेते हैं.

See also  गर्मियों में स्किन की इन बीमारियों का रहता है खतरा, डॉक्टर से जानें देखभाल के तरीके...

यमुनानगर में इस गिरोह ने इसी तरह से ठगी की वारदात को अंजाम दिया है. गिरोह के चार सदस्यों ने एक व्यापारी को एक सांप के जरिए करोड़ों कमाने का लालच दिया. व्यापारी गिरोह की बातों में फंस गया और 35 लाख रुपये गंवा बैठा. इस गिरोह के शिकार लोग केवल यमुनानगर के ही नहीं हैं. इसका नेटवर्क अंबाला, लुधियाना, चंडीगढ़ में भी है. इसी के साथ राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी ठगी के ऐसे मामले सामने आए हैं. ठगों ने कहीं कैंसर के इलाज में सांप के उपयोग का दावा किया तो कहीं सांप को जादुई शक्तियों वाला बताकर लोगों को फंसाया है.

See also  शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्रभारी प्रधान पाठक ने की चतुष्कोणीय बैठक, आपसी चर्चा कर दी जानकारी

साल 2019 में जयपुर का एक बिजनेसमैन दुर्लभ सांप के नाम पर ठगा गया, उसने 50 लाख रुपये गंवा दिए. वहीं 2021 में गाजियाबाद के एक व्यक्ति ने सांप के जरिए जादुई इलाज का वादा किया और 1.2 करोड़ रुपये ठग लिए. साल 2023 में लुधियाना के एक किसान से 35 लाख रुपये ठगे गए, उससे कहा गया कि सांप की खाल से कीमती दवाइयां बनती हैं. वहीं साल 2024 में भोपाल में सांप बेचने के नाम पर एक NGO से 80 लाख रुपये की ठगी की गई. यमुनानगर पुलिस ने इस मामले की शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है. इनमें मुरसलीन, हरप्रीत और दो अन्य आरोपी शामिल हैं. जांच अधिकारी महरूफ खान बैंक से रिकॉर्ड ले रहे हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.

See also  भक्तों की करती हैं मन की मुराद पूरी, खोखरा गांव में विराजी मां मनकादाई की महिमा अपरंपार, मन की बात सुनने वाली मां मनकादाई...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!