Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Breaking : 10वीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस…

Breaking : 10वीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस।

कोंडागांव। Breaking : जिले से दिल दहलाने वाली वाली खबर सामने आई है। यहां के एक निजी स्कूल के हॉस्टल में रहकर दसवीं की पढ़ाई कर रहे एक छात्र ने घर आकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के मुताबिक छात्र नगर के आदेश्वर पब्लिक स्कूल में कक्षा दसवीं का छात्र प्रियांशु कोर्राम पिता गजेंद्र जो स्कूल प्रबंधन के द्वारा संचालित किए जा रहे छात्रावास में रहकर अध्यनरत था। छात्र रोजाना की तरह गुरुवार की सुबह स्कूल बस से स्कूल के लिए निकला और स्कूल की छुट्टी होने के बाद मृतक छात्र ने प्रिंसिपल से घर जाने की अनुमति मांगी व प्रिंसीपल से मिली अनुमति के बाद वह बस से हॉस्टल वापसी के दौरान बीच में उतरकर चला गया।

See also  Ind vs Pak, Asia Cup 2025: इसमें इतनी जल्दी क्या है? भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

इस दौरान घर पहुंचकर गुरुवार की शाम बाथरूम में जाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों के मुताबिक बच्चों को बिना हमारी अनुमति के छुट्टी कैसे दे दी गई क्योंकि हमने अपने बच्चे को हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने भेजा था। हम चाहते हैं कि, इसकी पूरी जांच हो तब मामला सामने आएगा। वही स्कूल प्रबंधन अपनी गलती मान यह रहा है कि, उसने बच्चों को घर जाने की अनुमति बिना परिजनों से पूछे दे दी थी। खैर मामला जांच का है अब जांच के बाद क्या सामने आता है यह देखने वाली बात होगी। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान में इस मामले की नियमानुसार जांच करने की बात कही है।

See also  छत्तीसगढ़ियों ने लंदन में ‘हाय.. डारा लोर गेहे रे’ की धुन पर किया नृत्य, छत्तीसगढ़ी भाषा और संस्कति को देश-विदेश में मिल रहा पहचान, विदेश में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की गूंज...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!