Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Suicide : कोटा में नहीं थम रहा छात्रों की आत्महत्या का सिलसिला, एक और स्टूडेंट ने मौत को लगाया गले, परिवार में पसरा मातम…

Suicide : कोटा में नहीं थम रहा छात्रों की आत्महत्या का सिलसिला, एक और स्टूडेंट ने मौत को लगाया गले, परिवार में पसरा मातम।

कोटा। Suicide : राजस्थान के कोटा से एक बार फिर बड़ी खबर सामने आई है। जहां आईआईटी-जेईई की तैयारी कर रहे एक 19 वर्षीय छात्र ने मौत को गले लगा लिया। मिली जानकारी के अनुसार, छात्र नीरज एक साल पहले आईआईटी-जेईई की तैयारी के लिए कोटा आया था। वह राजीव गांधी नगर इलाके में कोचिंग कर रहा था।

यह पहला मामला नहीं है कि, कोटा में किसी छात्र ने सुसाइड किया हो, इसे पहले कई छात्रों ने ऐसे कदम उठाए हैं। अभिभावक अपने बच्चों को करियर बनाने के लिए यहां भेज रहे हैं, लेकिन छात्रों के आत्महत्या की घटनाओं ने परिजनों को झकझोर दिया हैं।

See also  ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में श्री गुरु नानक जयंती और संविधान दिवस का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया...

रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2024 में कोटा में कुल 19 छात्रों ने आत्महत्या की थी, जबकि साल 2023 में कुल 29 छात्रों ने आत्महत्या की थी। गंभीर स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से कई कदम उठाए गए। होस्टल के कमरों में एंटी-हैंगिंग डिवाइस लगाए गए। इसके अलावा छात्रों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया। इसके जरिए छात्र किसी भी समस्या के लिए प्रशासन से बात कर सकते हैं। फिर भी छात्रों की आत्महत्या का सिलसिला थम नहीं रहा हैं।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!