Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

HMPV Virus : कोरोना महामारी के बाद HMPV की दस्तक, यहां मिले मरीज, ऐसे करें लक्षणों की पहचान और इससे बचाव…

HMPV Virus : कोरोना महामारी के बाद HMPV की दस्तक, यहां मिले मरीज, ऐसे करें लक्षणों की पहचान और इससे बचाव।

नई दिल्ली। चीन के बाद अब भारत में भी एक नया वायरस चिंता का विषय बन चुका है। कोरोना महामारी के बाद अब ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV Virus) ने दस्तक दी है। पिछले कुछ महीनों से यह वायरस तेजी से फैल रहा है और अब तक भारत में इसके तीन मामले सामने आ चुके हैं। कर्नाटक में दो मामलों के बाद अहमदाबाद में एक 2 महीने के बच्चे में भी इस वायरस की पुष्टि हुई है।

HMPV Virus : इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने इन मामलों की पुष्टि की है, जिससे वायरस के बारे में चिंता और बढ़ गई है। हालांकि, HMPV कोई नया वायरस नहीं है और इसे साल 2001 में पहली बार पहचाना गया था, लेकिन इसके बढ़ते मामलों ने एक बार फिर से चिंता का माहौल बना दिया है। इस वायरस से इन्फ्लूएंजा और आरएसवी जैसी रेस्पिरेटरी बीमारियां हो सकती हैं।

See also  ग्राम खोखरा में श्री श्याम कार्तिक महोत्सव की धूम,रंगोली का होगा आयोजन, तुलसी विवाह पर होगी विशेष पूजा, अखण्ड सौभाग्य के लिए विवाहित जोड़े करेंगे मंडप की परिक्रमा...

HMPV Virus : मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल, गुरुग्राम की सीनियर कंसलटेंट डॉ. दीक्षा गोयल के अनुसार, HMPV के लक्षण फ्लू और आरएसवी जैसी रेस्पिरेटरी इंफेक्शन्स के लक्षणों से मिलते-जुलते होते हैं, जिससे इसकी पहचान करना मुश्किल हो सकता है। इसके प्रमुख लक्षणों में शामिल हैं:
– नाक बंद या बहना
– सूखी या गीली खांसी, जो बिगड़ सकती है
– हल्का या तेज बुखार
– गले में खराश, जलन और परेशानी
– सांस में घरघराहट या सांस लेने में कठिनाई
– लगातार थकान और कमजोरी
– फेफड़ों में संक्रमण, जिसके लिए मेडिकल देखभाल की आवश्यकता हो सकती है

HMPV वायरस अत्यधिक संक्रामक है और निम्नलिखित तरीकों से फैलता है:
– संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से निकलने वाली बूंदों से
– किसी संक्रमित व्यक्ति के सीधे संपर्क में आने से
– दूषित सतहों को छूने और फिर आंखों, मुंह या चेहरे को छूने से

See also  विशेष लेख: महिलाओं को आर्थिक आजादी देगी महतारी वंदन योजना, छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण के लिए बड़ा कदम, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के एक दिन पहले महिलाओं के खाते में आएगी राशि - डॉ. दानेश्वरी संभाकर, सहायक संचालक...

HMPV Virus : यह वायरस विशेष रूप से सर्दियों के अंत और वसंत के महीनों में ज्यादा सक्रिय रहता है।

Advertisment

HMPV Virus : इस वायरस से बचाव के लिए निम्नलिखित सावधानियां बरतनी चाहिए:

– हाथों को साबुन और पानी से 20 सेकंड तक धोएं या अल्कोहल-बेस्ड हैंड सैनिटाइज़र का उपयोग करें
– रेस्पिरेटरी बीमारी के लक्षणों वाले लोगों से दूर रहें
– खांसी या छींक के दौरान मुंह और नाक को अच्छे से ढकें
– नियमित रूप से दरवाजे के हैंडल, फोन और अन्य सतहों को साफ करें
– अपनी आंखों, नाक और मुंह को बार-बार हाथों से छूने से बचें
– यदि आपको लक्षण दिखाई दें, तो घर पर रहें और वायरस को फैलने से रोकें
– हेल्दी डाइट, एक्सरसाइज और पर्याप्त नींद के साथ एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं

See also  कांग्रेस प्रदेश सचिव का इस्तीफा ! राघवेन्द्र पाण्डेय ने कहा प्रजातंत्र में सबको हक, विधायक नही रोक सकता, जांजगीर-चांपा के हक में लड़ाई जारी रहेगी...

HMPV Virus : फिलहाल इस वायरस का कोई खास इलाज या वैक्सीन उपलब्ध नहीं है, इसलिए इन सावधानियों का पालन करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!