Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Earthquake : भूकंप से डोली धरती! महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, डरे-सहमे घरों से बाहर निकले लोग…

Earthquake : भूकंप से डोली धरती! महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, डरे-सहमे घरों से बाहर निकले लोग।

तिब्बत। आज (मंगलवार) सुबह तिब्बत और नेपाल में भूकंप (Earthquake) के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे दोनों देशों की सीमा से लगे इलाके में हड़कंप मच गया। यह भूकंप सुबह 6:35 बजे आया और इसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.1 मापी गई। भूकंप के झटके केवल नेपाल और तिब्बत तक ही सीमित नहीं रहे, बल्कि भारत के कई राज्यों में भी इनका असर देखा गया। सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र बिहार रहा, इसके अलावा असम, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

भूकंप (Earthquake) के दौरान लोग डरे-सहमे हुए अपने घरों से बाहर आ गए, और यह स्थिति कुछ देर तक बनी रही। यूएसजीएस के अनुसार, भूकंप का केंद्र लोबुचे से 93 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में था। हालांकि, राहत की बात यह रही कि फिलहाल किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। 7.1 की तीव्रता का भूकंप खतरनाक श्रेणी में आता है, और इसकी वजह से किसी भी समय बड़ी तबाही हो सकती थी।

See also  सीबीएसई 10 वीं परीक्षा में विशेष दूबे ने प्राप्त किए 86 प्रतिशत अंक, स्कूल सहित परिवार व गुरुजनों का बढ़ाया मान...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!