Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराजनीतिराज्य एवं शहररायपुर

विधायक ब्यास कश्यप ने जांजगीर जिले की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को सौपा ज्ञापन…

विधायक ब्यास कश्यप ने जांजगीर जिले की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को सौपा ज्ञापन।

जांजगीर-चांपा। विधायक ब्यास कश्यप ने जांजगीर प्रवास पर आये मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जांजगीर जिले की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होेंने अपने पत्र में प्रमुख रूप से विधानसभा बजट सत्र 2024-25 में स्वीकृत कार्यो को शीघ्र प्रारंभ करने की मांग रखी जिसमें नैला रेलवे ओव्हरब्रिज का निर्माण, नहरिया बाबा हनुमान मंदिर के पास फुट ओव्हर ब्रिज का निर्माण, जांजगीर नैला के प्रमुख मार्गो में नाली निर्माण, जांजगीर-चांपा अधूरे पड़े जल आवर्धन योजना को पूर्ण कराने, जांजगीर-नैला एवं चांपा नगरपालिका क्षेत्र में सिवरेज ट्रिटमेंट प्लांट स्थापित करने, ग्राम खोखसा से ग्राम पिथमपुर तक मार्ग के उन्नयन एवं चैड़ीकरण करने, जांजगीर जिला मुख्यालय में 132/33 केवी. विद्युत सब स्टेशन प्रारंभ करने, जांजगीर-चांपा मुख्य मार्ग में हसदेव नदी पर नवीन पुल निर्माण कराने, ग्राम लछनपुर के घुंडी नाला में पुल निर्माण कराने, ठाकुर छेदीलाल महाविद्यालय जांजगीर के जीर्ण-शीर्ण भवन के स्थान पर नवीन भवन निर्माण कराने, जांजगीर-चांपा जिले में नवीन नवोदय विद्यालय प्रारंभ करने, जिला चिकित्सालय जांजगीर को 220 बिस्तर अस्पताल में अपग्रेड करने, आंदोलनरत मड़वा भू-विस्थापितों को नौकरी प्रदान करने, की मांग शामिल है।

See also  मुख्यमंत्री के विशेष प्रयास से कोतबा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए 56 पदों की मिली स्वीकृति

इसके अलावा उन्होंने जिला प्रेस क्लब के भवन निर्माण हेतु राशि प्रदान करने के लिए भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। ब्यास कश्यप ने विधानसभा जांजगीर-चांपा अंतर्गत संचालित हाईस्कूलों को हायर सेकेण्डरी स्कूलों में उन्नयन करने के लिए भी ज्ञापन सौपा है। इसमें प्रमुख रूप से शासकीय हाईस्कूल लछनपुर, पिसौद, कुलीपोटा, सिउंड़, बुड़ेना, सुकली, खोखसा, गौद एवं घुठिया के स्कूल शामिल हैं। इन स्कूलों के हायर सेकेण्डरी में उन्नयन हो जाने से ग्राम के बच्चों को स्थानीय स्तर उच्च शिक्षा का लाभ मिल सकेगा।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!