Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराजनीतिराज्य एवं शहररायपुर

सारथी समाज का अपना होगा सामुदायिक भवन, विधायक ब्यास कश्यप ने 5 लाख रूपये देने की घोषणा की…

सारथी समाज का अपना होगा सामुदायिक भवन, विधायक ब्यास कश्यप ने 5 लाख रूपये देने की घोषणा की।

जांजगीर-चांपा। नगर के वार्ड क्र.-14 के प्रतिष्ठित नागरिक स्व. रामरतन राठौर के सुपुत्र विजय राजू राठैर द्वारा अपनी निजी जमीन को सारथी समाज को देकर समाज के लोगों के लिये सामुदायिक भवनकी मांग सारथी समाज द्वारा विगत कई वर्षो से की जा रही थी क्षेत्रीय विधायक ब्यास कश्यप ने उनकी मांगो को पूरा करते हुये विधायक निधि से 5 लाख रूपये देने की घोषणा की। वार्ड क्र.-14 में जिलायुवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रिंस शर्मा के संयोजकत्व में आयोजित जय बापू, जय भीम, जय संविधान जनसंपर्क यात्रा के दौरान विधायक के साथ कार्यक्रम में पहुंचे नगर पालिका आध्यक्ष भगवानदास गढेवाल, जिलाकांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष रमेश पैगवार, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रफीक सिद्धिकी, सभापतिगण रामविलास राठैर, विष्णु यादव, संतोष गढेवाल बोबाई, पूर्व एल्डरमेन हेमलता राठैर व हीरा उपाध्याय, इंकानेता लोकेश राठौर, वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश मिश्रा, डॉ. शरीफ खान, इंका नेत्री मुस्कान परवीन व मनोरमा पाटेकर सहित सैकड़ों की तादाद में उपस्थित सारथी समाज के लोगों की उपस्थिति में विधायक कश्यप ने कहा कि सारथी समाज हमारे नगर के प्रमुख बासिन्दे हैं आप लोगों में विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुये हमारे नगर एवं समाज की सेवा कर रहे है बावजूद इसके इस वार्ड का और आपके मोहल्ले का जो विकास होना था वह वार्ड के जनप्रतिनिधि की निष्क्रियता के चलते अब तक नहीं हो पाया है। मुझे इस बात की खुर्ी है कि आपके समाज के लिये बहुत पुरानी जरूरत को पूर करते हुये आपके समाज के भवन के लिये कुछ सहयोग करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में वार्ड के विकास के लिये यथा संभव सहयोग करने का प्रयास किया जायेगा। नगर पालिका अध्यक्ष भगवानदास गदेवाल ने कहा कि सार्थी समाज के भवन बनने से समाज के गरीब मजदूर परिवारों को अपनी विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने में सुविधा होगी। कार्यक्रम को रमेश पैगवार व रफीक सिद्धिकी ने संबोधित किया। कार्यक्रम के पूर्व स्वागत भाषण कार्यक्रम संयोजक प्रिंस शर्मा ने किया। कार्यक्रम का संचालन नगर पालिका सभापति विवेक सिसोदिया ने व आभर प्रदर्शन डॉ. विजय राजू राठैर ने किया। कार्यक्रम के अंत में सारथी समाज के लोगों द्वारा विधायक कश्यप एवं भूमि दान दाता डॉ. राठौर का शाल श्रीफल व पुष्पहार से सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से राजकुमार सारथी, राजा सिद्धिकी, जीवन सारथी, सीजन बाई सारथी, युनाबाई सारथी, कुमारीबाई सारथी, रफीक खान, पूर्व पार्षद अरमान खान, कुम्भकरण सारथी, पूनम सारथी, अमरिका बाई सारथी,रामभरोस सारथी, अशोक सारथी, छेडूरम सारथी, होरिल सारथी, लखेश्वर सारथी, साहिल सार्थी, गुड्डू पठान, राजू राठैर, आकाश रागैर, दुष्यंत यादव, संदीप राठौर, प्रदीप सारथी, साहिल सूर्यवंशी, जितेन्द्र दिनकर, राखी सारथी, सुन्दरी सारथी, प्रेमबाई सारथी, दुजे सारथी, अमनाथ सारथी, अमृतलाल सारथी,खोलबहरा सारथी, आकाश सारथी, प्रिंस सारथी, प्रकाश सारथी सहित अन्य समाज एवं वार्ड के प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित रहे।

See also  छत्तीसगढ़ में 2900 प्राचार्यों के प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू, जल्द जारी होगा आदेश…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!