police recruitment : माना पुलिस कैंप में भर्ती को लेकर नया विवाद, अभ्यर्थियों ने फिजिकल टेस्ट में भेदभाव का लगाया आरोप…
police recruitment : माना पुलिस कैंप में भर्ती को लेकर नया विवाद, अभ्यर्थियों ने फिजिकल टेस्ट में भेदभाव का लगाया आरोप।

रायपुर। पुलिस भर्ती से जुड़ा एक और विवाद सामने आया है। इस बार माना पुलिस कैंप में हो रही पुलिस भर्ती प्रक्रिया को लेकर विरोध हो रहा है। फिजिकल टेस्ट में भेदभाव का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थी सड़क पर उतर आए हैं और अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं।
माना पुलिस कैंप में पुलिस विभाग द्वारा ड्राइवर की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से अभ्यर्थी शामिल हुए हैं। उनका कहना है कि जबकि उनके पास एडमिट कार्ड था, फिर भी उन्हें यह कहकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जा रहा कि सीटें समाप्त हो चुकी हैं।
इसके अलावा, अभ्यर्थियों का यह भी आरोप है कि ओबीसी और जनरल श्रेणी के पदों की कमी का हवाला देकर उन्हें भर्ती से बाहर किया जा रहा है। और तो और, फिजिकल टेस्ट में भेदभाव के चलते भर्ती प्रक्रिया और भी विवादित हो गई है। इस भेदभाव के खिलाफ अभ्यर्थी अब सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।



