केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- कांग्रेस भटकी हुई पार्टी…
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- कांग्रेस भटकी हुई पार्टी।

रायपुर। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास देश के लिए कोई विजन नहीं है और वह विपक्ष की भूमिका भी ठीक से नहीं निभा पा रही है। साहू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी के पास देश को आगे ले जाने का कोई रोडमैप नहीं है और सत्ता प्राप्ति के लिए वह केवल फड़फड़ाती रहती है।
साहू ने कांग्रेस को ‘भटकी हुई पार्टी’ करार देते हुए कहा कि इसने बार-बार संविधान की हत्या की है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस अब केवल वोट बटोरने वाली पार्टी बनकर रह गई है, और इसके नेता कभी सुधरने वाले नहीं हैं।
कांग्रेस पार्टी में हाल ही में बनाई गई वापसी समिति पर तंज कसते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेता अपने स्वार्थ के लिए कुछ भी कर सकते हैं और व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए राजनीति करते हैं। उन्होंने कांग्रेस को अंग्रेजों के जमाने की ‘जेलर पार्टी’ बताते हुए इसे कभी सुधरने वाली नहीं कहा।
साहू का यह भी कहना था कि कांग्रेस पार्टी के भीतर एक-दूसरे के प्रति विश्वास नहीं है और यह पार्टी केवल सत्ता के लिए हरकतें करती है, बिना किसी स्पष्ट उद्देश्य के।



