Surajpur : धान संग्रहण केंद्र में मारपीट में घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार…
Surajpur : धान संग्रहण केंद्र में मारपीट में घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।

Surajpur,। बीते 1 जनवरी की रात देवनगर संग्रहण केंद्र में हुई मारपीट मामले में घायल विजयप्रताप सिंह की इलाज के दौरान कल मौत हो गई। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपियो को गिरफ्तार किया था वहीं। आज एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। अभी इस मामले में तीन आरोपियो की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
बता दे कि, देवनगर में धान खरिदी का संग्रहण केंद्र बनाया गया है। जहां नये वर्ष के पहले दिन रात लगभग 11 बजे धान संग्रहण केंद्र के गेट के सामने मारपीट हुई थी। जिसमे देवनगर निवासी विजय प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। जहां उसकी कल मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन आरोपियो को गिरफ्तार किया हैं।
पुलिस ने बताया कि, सीसीटीवी कैमरा धान संग्रहण केंद्र में लगा हुआ हैं। फुटेज के आधार पर व जांच के आधार पर बीएन एस की धारा 296(B), 351(3), 115(2), 109, 3(5) के तहत कार्यवाही कर तीन आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है। वही इस मामले में आगे की कार्यवाही कि जा रही हैं।



