Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Crime : अपराधियों के हौसलें बुलंद! नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलरी शाॅप के संचालक की कर दी हत्या, घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम…

Crime : अपराधियों के हौसलें बुलंद! नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलरी शाॅप के संचालक की कर दी हत्या, घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम।

कोरबा। Crime : जिले से बड़ी खबर सामने आई हैं। जहां ज्वेलरी शाॅप के संचालक की घर में घुसकर अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त बदमाश घर में घुस उस वक्त ज्वेलरी शाॅप संचालक और बीमार पत्नी घर पर मौजूद थी, जबकि बेटे दुकान पर थे। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिद्धार्थ तिवारी खुद मौके पर पहुंचे हुए है। फारेंसिक और साइबर सेल की टीम के साथ ही कोतवाली पुलिस मौके पर मौजूद है। पुलिस ने क्षेत्र में नाकेबंदी कर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी भागने के दौरान ज्वेलरी शाॅप संचालक की हुंडई क्रेटा कार को लेकर फरार हो गये।

See also  सितारे ज़मीन पर की टीम की सबसे गुस्सैल किरदार, सिमरन उर्फ़ गोलू से हो जाइए रूबरू

हत्या की ये वारदात कोतवाली थाना के न्यू बस स्टैंड के पास की है। यहां के आवासीय कालोनी में ब्लू डायमंड होटल के ठीक सामने गोपालराय सोनी का मकान स्थित है। गोपालराय सोनी का एस.एस.प्लाजा कामर्शियल काम्पलेक्स में अमृता ज्वेलर्स के नाम से ज्वेलरी शाॅप संचालित है। बताया जा रहा है कि रोज की तरह उनके बेटे आज दुकान पर थे। गोपालराय सोनी की बीमार पत्नी बेड रेस्ट पर है। रात के वक्त घर पर पति-पत्नी ही मौजूद थे। तभी रात 9:45 बजें के लगभग दो नकाबपोश बदमाश घर में घुसने के बाद गोपालराय सोनी पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से ज्वेलरी शाॅप संचालक की हुंडई क्रेटा कार को साथ लेकर फरार हो गये।

See also  श्रेयस अय्यर की गलती पड़ी भारी, BCCI ने ठोका 24 लाख का जुर्माना, पूरी टीम को मिली सजा…

उधर घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। दुकान से घर लौटे गोपाल राय सोनी के बेटे उन्हे लहूलुहान हालत में अस्पताल लेकर भागे, जहां डाॅक्टर ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। उधर इस हत्या की जानकारी मिलते ही एसपी सिद्धार्थ तिवारी खुद मौके पर पहुंचे। एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि घर में घुसकर हत्या की गयी है। बदमाशों ने घर से क्या लूटपाट किया है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। क्षेत्र में नाकेबंदी कर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!