Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जांजगीर में अथरिया कुर्मी समाज के भवन का लोकार्पण करेंगे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल…

जांजगीर-चांपा। जिला मुख्यालय जांजगीर में निर्मित छ.ग. प्रदेश अथरिया कुर्मी समाज के भवन का लोकार्पण प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करकमलों से किया जाएगा।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए जांजगीर-चांपा के विधायक ब्यास कश्यप ने बताया कि भूपेश बघेल जब मुख्यमंत्री थे तब उन्होने जांजगीर-चांपा जिले के अथरिया कुर्मी समाज के भवन के लिए राशि प्रदान की थी। ज्ञात हो कि जिला जांजगीर-चांपा मेें कुर्मी समाज के लोगों की बहुलता है तथा जांजगीर-चांपा के विधायक ब्यास कश्यप कुर्मी समाज के कद्दावर नेता हैं। अथरिया कुर्मी समाज के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर कश्यप ने बताया कि दिनांक 04 जनवरी 2025 शनिवार के दिन दोपहर 1.00 बजे से लोकार्पण का कार्यक्रम रखा गया है। अकलतरा रोड जांजगीर में हरियाली हेरिटेज के सामने अथरिया कुर्मी समाज का भवन निर्मित है। उन्होने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूपेश बघेल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छ.ग. विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत करेंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप, अकलतरा विधायक राघवेन्द्र सिंह, पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, नगरपालिका जांजगीर-नैला के अध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल होंगे। कार्यक्रम के विशेष अतिथि अथरिया कुर्मी समाज के महानिरीक्षक बिसुन कश्यप, समाज के उप महानिरिक्षक देवीराम कौशिक, संरक्षक सहसराम कौशिक, समाज के अध्यक्ष चंद्रशेखर कश्यप, सचिव, फूलचंद कश्यप, कोषाध्यक्ष रामकिशुन कश्यप, तथा अथरिया कुर्मी समाज के समस्त केंद्राध्यक्ष होंगे। चंद्रशेखर कश्यप ने सभी स्वजातीय बंधुओं, समाजिक पदाधिकारियों, कार्यकर्तागणो, एवं मातृशक्ति से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।

See also  भारी बारिश का कहर: अजमेर दरगाह की छत ढही, केदारनाथ मार्ग बंद, मंडी में 11 की मौत, 34 लापता

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!