Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

सांसद जांगड़े व पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने नवागढ़ में मितानीन संघ केे सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया…

जांजगीर-चांपा। क्षेत्रीय सांसद कमलेश जांगड़े व छ.ग. विधान सभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल नवागढ़ में 10.00 लाख रूपये की लागत से बनने वाले मितानीन संघ सामुदायिक भवन का विधिवत रूप से पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया। ज्ञात हो कि पूर्व विधायक चंदेल के विधायक विकास निधि से मितानीन संघ सामुदायिक भवन के लिये 10.00 लाख रूपये राशि की स्वीकृति प्रदान की गई थी। कार्यक्रम को सांसद जांगड़े व पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने संबोधित किया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने कहा कि हमने अपने क्षेत्र में विकास की एक नई गाथा लिखी, हर गांव में मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ती करने का हर संभव प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के सभी गांव के लोगों, ग्रामीणजनों की सुविधा के लिए सामुदायिक भवन बनाने का प्रयास किया है, ताकि गरीब, किसान व आम आदमी अपने दुख-सुख के कार्य को इन सामुदायिक भवनों में सुविधाजनक ढंग से कर सकें। चंदेल जी ने कहा कि छ.ग. में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार गांव, गरीब व किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सकरार ने एक वर्श के समय में ही अनेक जन कल्याणकारी कार्य किये है, मोदी की गारंटी को पूरा करने का प्रयास किया गया है। आने वाले समय में हम  छ.ग. को एक विकसित राज्य बनाने की ओर तेजी से बढ़ रहेे है। नवागढ़ पहुंचने पर मितानीन संघ केे मताऐ, बहने व नगर के स्वजातीय बंधुओं ने सांसद जांगड़े व पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल का पुष्पाहार एवं पुष्पगुच्छ से आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विवेका गोपाल, इंजी. रवि पाण्डेय, बद्री केशरवानी, निरंजन कोसले, झामलाल कष्यप, मनीराम कश्यप, राजू कश्यप, दिनेश राठौर, गोपी यादव, मोहन कश्यप, पिताम्बर केशरवानी, प्रेम धीवर, अनुराग केशरवानी, पूनीराम साहू, नरेन्द्र साहू, अर्चना देवांगन, राजेश खुंटे, राजेश कोसले, मितानीन संघ से धन कुमारी एस.पी.एस., सुखसागर खरे बी.सी., गायत्री साहू बी.सी., बृहस्पती आदिले एम.टी., मीना खटकर एम.टी., हीरा एम.टी., चंद्रकांता राठौर, गंगा, लीला, सरस्वती, गणेश जलतारे, रोहित रात्रा, उमाशंकर कौशिक, हरदेव टंडन, रितेश मोनू अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में मितानीनगण, ग्रामीणजन व स्वाजीतय बंधुगण व भाजपा के कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

See also  जिला पंचायत सीईओ ने विभिन्न ग्राम पंचायत में मनरेगा के कार्यों का किया निरीक्षण...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!