जांजगीर-चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देश तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. स्वाति वंदना सिसोदिया तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्कर्ष तिवारी के मार्गदर्शन में 24 दिसंबर 2024 मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केरा में महिला नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 14 महिलाओं का नसबंदी ऑपरेशन किया गया।
नवागढ़ बीएमओ डॉ. एन के साहू ने बताया कि सीएचसी केरा के नवीन भवन में 14 महिलाओं का नसबंदी ऑपरेशन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. स्वाति वंदना सिसोदिया द्वारा किया गया। डॉ. रामेश्वर पंकज प्रभारी अधिकारी सीएचसी केरा व विजय निर्मलकर कार्यक्रम प्रबंधक के प्रयास से यह ऑपरेशन शिविर सम्भव हो पाया। ऑपरेशन के बाद महिलाओं को चिकित्सकों की विशेष निगरानी में रखा गया है। ज़िला से आये हुए चिकित्सा दल ने बताया कि आगे लगातार इस प्रकार के कैम्प का आयोजन किया जावेगा, जिससे नसबंदी ऑपरेशन के लिए महिलाओं को जिला मुख्यालय तक जाने की आवश्यकता न पड़े। स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने चिकित्सक, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक व सीएचसी केरा के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।