Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
Uncategorized

CGPSC 2023 का आज से शुरू होगा इंटरव्यू

डिप्टी कलेक्टर और CEO समेत 242 पदों के लिए 703 दावेदार, 28 नवंबर तक चलेगा साक्षात्कार

छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा 2023 के लिए इंटरव्यू आज से शुरू हो रहा है। 242 पदों के लिए यह भर्ती हो रही है। इसके लिए 703 दावेदार हैं। इंटरव्यू को लेकर एक्सपर्ट का कहना है कि बायोडाटा पर ध्यान दें। इसमें जो जानकारी है उसे अच्छी तरह से पढ़ लें।

सीजीपीएससी से पहले यह इंटरव्यू 15 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होने वाला था। मुख्य परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को आयोग दफ्तर में सुबह 9.30 बजे और दोपहर 1.30 बजे पहुंचना अनिवार्य होगा।

2 पाली में होगा इंटरव्यू

साक्षात्कार का आयोजन 18 से 28 नवंबर के बीच 2 पालियों में किया जाएगा। पहली पाली सुबह 11 से 1 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2 से शाम 5 बजे के बीच होगी। इसके पहले मुख्य परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को आयोग दफ्तर में सुबह 9.30 बजे और दोपहर 1.30 बजे पहुंचना अनिवार्य होगा।

See also  सेवा सहकारी समितियों में प्रभारी बनाने के एवज में की जा रही लाखों की वसूली, दो से ढाई लाख रुपए लेकर कंप्यूटर ऑपरेटरो को बनाया गया है खरीदी केंद्र का प्रभारी...

अक्टूबर में होने वाला इंटरव्यू स्थगित

Advertisment

पीएससी से जारी सूचना के अनुसार PSC में नए सदस्य और कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। इससे पीएससी में कुल सदस्यों की संख्या बढ़ गई है। रीता शांडिल्य के पदभार ग्रहण करने के बाद पूर्व में बनाए गए साक्षात्कार बोर्ड को भंग कर दिया गया।

दरअसल, पूर्व में जो साक्षात्कार बोर्ड का गठन किया गया था, उसमें अधिकांश सदस्य कांग्रेस सरकार ने नियुक्त किए थे। इसे देखते हुए साय सरकार ने नई नियुक्ति कर पूर्व में निर्धारित साक्षात्कार को स्थगित कर दिया।

242 पदों के लिए भर्ती

इस बार 242 पदों के लिए भर्ती हो रही है। इसमें डिप्टी कलेक्टर, छग राज्य वित्त सेवा अधिकारी, खाद्य अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, जिला पंजीयक, राज्य कर सहायक आयुक्त, अधीक्षक जेल जिला, सहायक संचालक आदिम जाति और अनुसूचित जनजाति, सहायक पंजीयक पद शामिल हैं।

See also  दैहिक शोषण करने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस की त्वरित कार्यवाही...

इसके साथ ही जिला सेनानी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, बाल विकास परियोजना अधिकारी, छग अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी, नायाब तहसीलदार, राज्य कर निरीक्षक, सहायक निरीक्षक/ सहकारिता विस्तार अधिकारी के पद शामिल हैं। साक्षात्कार को लेकर विस्तृत जानकारी CGPSC की वेबसाइट पर जारी की गई है।

इस बार 100 अंकों का होगा इंटरव्यू

पीएससी-2023 के तहत इंटरव्यू 100 अंकों का होगा। इस बार साक्षात्कार के अंकों में बदलाव किया गया है। पहले, इसके लिए 150 नंबर निर्धारित थे। 50 नंबर की कटौती होने से इस बार फाइनल मेरिट लिस्ट 1500 नंबर के आधार पर बनेगी, क्योंकि, मुख्य परीक्षा में 7 पेपर हुए थे।

See also  आज सुबह मुख्यमंत्री के कॉल ने निशा के लिये खोली किलिमंजारो फतह की राह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निशा से कहा हम तुम्हारा सपना पूरा करेंगे छत्तीसगढ़ की बेटी निशा अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर फहराएगी तिरंगा, आर्थिक तंगी अब सपनों को पूरा करने में बाधा नहीं बनेगी...

प्रत्येक पेपर 200 अंक का था। इस तरह से मुख्य परीक्षा 1400 अंकों के लिए हुई थी। इंटरव्यू 100 अंक जोड़ने पर 1500 अंक हो जाएंगे।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!