Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
Uncategorized

दैहिक शोषण करने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस की त्वरित कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। डरा धमका कर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
 पीडिता थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अपने पढाई करने के साथ-साथ जॉब की तलाश कर रही थी इसी दौरान मुख्य आरोपी से मुलाकात होने पर अच्छी कंपनी में जॉब लगाने का झांसा देकर आरोपी द्वारा अपने घर में बुलाकर जबरन दैहिक शोषण किया एवं मोबाईल में वीडियों बनाकर रख लिया था। जिसे आरोपी द्वारा बनाये गये विडियो को अपने अन्य साथी आरोपी सूर्यकांत कश्यप को बताये जाने पर आरोपीयों द्वारा पीड़िता को डरा धमका कर ब्लेकमेल करते हुए जबरन दबाव पूर्वक दैहिक शोषण किया गया और किसी को बताने पर जान से मारने की तथा वीडियों वायरल करने की धमकी देकर दैहिक शोषण किया गया है कि रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 794/2024  कायम कर विवेचना में लिया गया है।
 प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में फरार आरोपियों की थाना जांजगीर पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में अति पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में मुखबीर सूचना से मिला कि आरोपी सूर्यकांत कश्यप निवासी वार्ड क्रमांक 04 गोढ़िया तालाब के पास तागा थाना मुलमुला का जो अपने सकूनत में होने की जानकारी मिलने पर घेराबंदी कर पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पुछताछ किया जो जुर्म स्वीकार किये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर 16 नवम्बर 2024 न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण के अन्य  आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी जारी है मिलने पर शीघ्र गिरफ्तारी कार्यवाही की जावेगी।
 उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर ASI रामप्रसाद बघेल, आरक्षक दिलीप सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

See also  फसलों की सुरक्षा के लिए गांव-गांव में चल रहा रोका-छेका अभियान ग्रामीणों की सहभागिता के साथ गौठान समितियों की बैठक...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!