Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

सावित्रीबाई फुले शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पामगढ़ में मोबाइल प्लेनेटेरियम द्वारा छात्राओं को दी गई सौरमंडल और ग्रहों-उपग्रहों की जानकारी…

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में सावित्रीबाई फुले शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पामगढ़ में मोबाइल प्लेनेटेरियम (तारामंडल) के माध्यम से छात्राओं को सौरमंडल और ग्रहों-उपग्रहों के बारे में महत्वपूर्ण और ज्ञानवर्धक जानकारियाँ दी गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को ब्रह्मांड के बारे में जागरूक करना और विज्ञान के प्रति उनकी रुचि बढ़ाना था। प्लेनेटेरियम के विशेषज्ञों ने छात्राओं को सौरमंडल के ग्रहों, उनके उपग्रहों, और अन्य खगोलीय पिंडों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान छात्रों को ग्रहों के घूमने की प्रक्रिया, उनके आकार, और पृथ्वी के साथ उनकी स्थिति के बारे में प्रैक्टिकल उदाहरणों के जरिए समझाया गया। विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने इस कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्रों को विज्ञान के प्रति आकर्षित करने में मददगार साबित होते हैं। इस आयोजन से न केवल छात्रों को नई जानकारी मिली, बल्कि उन्होंने विज्ञान और ब्रह्मांड की विस्तृत समझ भी प्राप्त की। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

See also  स्वयंभू प्रकट श्री गणेश मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम रनपुर में आयोजित, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पूजा-पाठ कर परिसर में किया पौधा रोपण...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!