छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
नौकरी लगाने के नाम से लाखो रूपए लेकर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस की कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। नौकरी लगाने के नाम से लाखो रूपए लेकर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी के जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रार्थीया सुलोचना बंजारे निवासी डुग्गुपारा बालको थाना बालकों जिला कोरबा द्वारा वर्ष 2019 में छ.ग. शिक्षाकर्मी एवं प्रयोगशाला सहायक पद की भर्ती हेतु बैंकेसी निकला था जिसमें फार्म भरी थी। प्रार्थिया का उसके रिस्तेदार के माध्यम से आरोपी से जान पहचान होने पर आरोपी से नौकरी लगाने की बात की तो आरोपी द्वारा बताया गया था कि नौकरी लग जायेगा जिसमें 05-06 लाख रुपये लगेगा बताया और ऐडवांस रकम के लिये अपने घर जांजगीर बुलाया तब प्रार्थिया के पति एवं उसके चाचा दिनांक 14 अक्टूबर 2019 को न्यू चंदनिया पारा जांजगीर आरोपी मनमोहन सिंह के घर आये थे उनसे बातचीत करने पर उनके द्वारा बोला गया कि रिजल्ट आने वाला है जल्दी रकम दोगे तो तुम्हारा नाम लिस्ट में आ जायेगा बोला और एडवांस रकम मांगा तो नगदी 1,50,000 रु उसको दियें उसी दिन ही नेहरू नगर बालको निवासी कृष्णा कश्यप भी नौकरी लगाने के नाम पर आरोपी को 1,50,000 रु दिया था। दिनांक 15 अक्टूबर 2019 को वैकेंसी का रिजल्ट आया तो पता चला कि रिजल्ट में नम्बर कम आया था तब प्रार्थिया को धोखाधड़ी का अहसास हो गया कि उसका नौकरी नहीं लग पायेगा तब प्रार्थिया द्वारा वापस पैसा को मांग करने पर आरोपी द्वारा टाल मटोल किया जा रहा है कि रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना जांजगीर में मूल अपराध क्रमांक 854/24 धारा 420 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
धोखाधड़ी जैसे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में आरोपी अरोपी मनमोहन सिंह को उसके सकुनत से घेराबंदी कर पकड़ा जिसको धोखाधड़ी करने के सबंध में पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया जो नौकरी लगाने के नाम पर रकम लेकर धोखाधड़ी करना, कुछ रुपए फोन पर के माध्यम से लौटाना,जुर्म स्वीकार किये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरी. प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर एवं प्र.आर. राजकुमार चंद्रा आर. दिलीप सिह, वीरेंद्र भैना का सराहनीय योगदान रहा।



