Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

थाना जांजगीर क्षेत्र के ग्राम बनारी में जुआ खेलने वाले 12 जुआरियों को किया गिरफ्तार, थाना जांजगीर पुलिस एवं सायबर टीम की संयुक्त कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। थाना जांजगीर क्षेत्र के ग्राम बनारी में जुआ खेलने वाले 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।
 पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के दिशा निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन पर दीपावली के अवसर पर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए जांजगीर पुलिस द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में उप पुलिस अधीक्षक अजाक अनिल कुर्रे, थाना जांजगीर प्रभारी  निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी एवं सायबर टीम प्रभारी पारस पटेल के नेतृत्व में 29 अक्टूबर 24 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम बनारी में रेड कार्यवाही कर 12 जुआरियों को जुआ खेलते हुए पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध छ ग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा (2) के तहत कार्यवाही किया गया।
आरोपियों के नाम पता- नर्मदा प्रसाद उम्र 54 वर्ष सा. बनारी, सूर्यपाल सिंह सिदार  उम्र 27 वर्ष सा. बनारी, भरत लाल धीवर उम्र 48 वर्ष सा. बनारी, सीताराम धीवर उम्र 38 वर्ष सा. बनारी, रविन्द्र दुबे उम्र 43 वर्ष सा. बनारी, अनुराग यादव उम्र 24 वर्ष सा. वार्ड 16 जांजगीर,
सूरज यादव उम्र 31 वर्ष सा. वार्ड 16 जांजगीर, सतीष यादव उम्र 31 वर्ष सा. वार्ड 14 जांजगीर, करण यादव उम्र 33 वर्ष सा. वार्ड 23 जांजगीर, दिलीप बंजारे उम्र 37 वर्ष सा. पुटपुरा, संतोष बघेल उम्र 42 वर्ष सा. पुटपुरा, मान सिंह कंवर उम्र 37 वर्ष सा. पुटपुरा थाना जांजगीर को जुआ खेलते हुए पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध छ ग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा (2) के तहत कार्यवाही किया गया।
 उपरोक्त जुआ रेड के कार्यवाही में निरी प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, आलोक शर्मा, राजकुमार चंद्रा एवं सायबर टीम का सराहनीय योगदान रहा।

See also  सुशासन तिहार 2026: नगर पालिका जांजगीर-नैला एवं ग्राम पंचायत सेमरिया में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!