Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

अन्य जमीन को धोखे से रजिस्ट्री कराकर लाखो रूपए का धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी को जांजगीर पुलिस ने किया गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। अन्य जमीन को धोखे से रजिस्ट्री कराकर लाखो रूपए का धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
 प्रार्थी अनिलदास महंत को आरोपी सुरेश महंत एवं उनके अन्य साथियों के द्वारा मुनुन्द रोड कालोनी में जमीन व मकान लेने के लिए बात वर्ष 2022 में किया था। जमीन को देखने गये तो आरोपियों द्वारा शुभकामना सिटी कालोनी के भीतर जमीन दिखाये व बोले कि 01 BHK मकान बनाकर रजिस्ट्री कराकर देने की बात बोले जिसका कुल 9,00,000 रूपये में सौदा तय हो चुका था जिसका दिनांक 30.06.2022 को रजिस्ट्री कराया। प्रार्थी मकान को लोन में खरीदना चाहता था तो आरोपी अनंदराम उर्फ नंदलाल व सुरेश तथा उनके साथी के द्वारा बिलासपुर के आई.सी.आई.सी. आई. बैंक वाले से संपर्क कराया और 2.74,000 खाता में जमा कराया था। जमीन का कागजात को लेकर बैंक गये जहां पर 6,10,000 रूपया का प्रार्थी के नाम से स्वीकृत लोन की राशि का चेक को बैंक के अधिकारी से मिली भगत कर रकम को आरोपी नंदलाल उर्फ आनंदराम के खाता में चेक के माध्यम प्रार्थी के जानकारी बिना डलवा दिये थे और आरोपियों द्वारा रकम को आहरण कर लिया गया था।
प्रार्थी द्वारा आरोपी जगदीश एवं उसके साथियों से पूछने पर रकम मिल गया है मकान को बनाकर देंगे बोला था कुछ दिन बाद पटवारी जमीन को देखने गया तो पता चला कि उक्त जमीन शुभकामना सिटी में न होकर पिछे तरफ खेत में कृषि भूमि है और जगदीश लोग प्रार्थी को कालोनी में डायवर्सन युक्त जमीन कालोनी अंदर दिखाये थे। तथा अन्य जगह की जमीन को रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी किये है माननीय न्यायालय के आदेश पर जांच उपरांत अपराध धारा सदर का पायें जाने आरोपियों के विरूद्ध थाना जांजगीर अपराध कमांक 768/2024 धार 420.34.120 (बी) भा.द.वि. कायम कर विवेचना में लिया गया।
 पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में आरोपी नंदलाल व सुरेश महंत को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करना तथा मिले रकम को खर्च करना। आरोपियो का कृत्य अपराध धारा सदर कर घटित करना पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर 11 अक्टूबर 24 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा चुका है।
प्रकरण के फरार आरोपी जगदीश कश्यप  निवासी मुनूंद जो घटना घटित कर हो गया था फरार जिसकी लगातार पुलिस द्वारा पातासाजी की जा रही थी। जिसको मुखबिर की सूचना पर पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया गया तथा धोखाधड़ी का बंटवारा रकम से खरीदी गई हुंडई कार को आरोपी के कब्जे से बरामद कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरी प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर सउनि रामप्रसाद बघेल, आर. शिवराय सागर, आशुतोष कर्स थाना जांजगीर का सराहनीय योगदान रहा।

See also  हो गया ऐलान- 3 और 4 सितंबर को होगी जीएसटी काउंसिल की बैठक, जिस पर पूरे देश की टिकीं निगाहें

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!