Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
Uncategorized

थाना पामगढ़ पुलिस ने  2 लाख 58 हजार 569 रुपये के अवैध फटाका के साथ 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। थाना पामगढ़ पुलिस ने 2 लाख 58 हजार 569 रुपये के अवैध फटाका के साथ 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में जिले में अवैध फटाका की भंडारण एवं बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा अवैध रूप से फटाखा बिक्री हेतु रखने वालों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया जिसमें मुखबिर सूचना पर 26 अक्टूबर 2024 को रेड कार्यवाही किया गया जिसमे आरोपी आकाश मिश्रा उम्र 27 साल निवासी धनेली के कब्जे से कार्टून, बोरी में भरा विभिन्न प्रकार के फटाखा कीमती 211025 रू को बरामद किया गया है।

See also  छत्तीसगढ़ में पीएम जनमन योजना के अंतर्गत पीवीटीजी हितग्राहियों की हो रही स्वास्थ्य जांच...

इसी प्रकार आरोपी बनवासी राठौर उम्र 31 साल निवासी धराशिव थाना पामगढ़ के कब्जे से प्लास्टिक के बोरी में रखे विभिन्न प्रकार के अवैध पटाखा कुल कीमती 47544 रुपये को बरामद किया गया। आरोपियो का कृत्य धारा 9 (ख) विस्फोटक अधिनियम 1884 का घटित करना पाए जाने से विधिवत कार्यवाही कर थाना पामगढ़ में अलग अलग अपराध पंजीबद्ध कर आरोपीयो को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरी. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, म.प्रधान आर. बालमती यादव, मंजू सिंह आर. दीपक कश्यप, सूरज पाटले, भुनेश्वर साहू, सीताराम सूर्यवंशी एवं थाना पामगढ़ स्टाफ का योगदान रहा।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!