Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जय भारत विद्यालय में धूमधाम से मनाई गई दीपावली उत्सव…

जांजगीर-चांपा। जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल में विद्यार्थियों ने विद्यालय में दीपावली का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए स्कूल की ओर से दीपावली उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रार्थना सभा में माँ सरस्वती की वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई, प्रार्थना उपरांत विद्यालय के कक्षा आठवीं की छात्रा स्वरा सिंह, राजलक्ष्मी सिंह, श्रेया पटेल, अस्मी राठौर, अदिति राठौर ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। तथा कक्षा पांचवी से हर्ष राठौर राम, दुष्यंत यादव लक्ष्मण, नित्या मानिकपुरी सीता, अक्षत तिवारी ने हनुमान जी की वेशभूषा में अद्भुत झांकी प्रस्तुत की। पूरा विद्यालय राममय हो गया था। पूष्पों की वर्षा से पूरा विद्यालय अच्छादित हो गया था। श्री रामचंद्र जी की जय जय कार से पूरा विद्यालय गूंज उठा। कक्षा एल. के.जी से क्लास 2 तक के बच्चों द्वारा रंगोली गतिविधियां कराई गई। फूलझाड़ियां जलाई गई । इस खास मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष अशोक कुमार गट्टानी, संचालक अजय गट्टानी, प्रबंधक हर्षित गट्टानी विद्यालय की प्राचार्या गुरमीत कौर धंजल व समस्त शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित थे। विद्यालय संचालक अजय गट्टानी ने विद्यार्थियों को दीपावली की शुभकामनाओं के साथ दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के महत्व पर प्रकाश डाला तथा विद्यालय के शिक्षक विनय तिवारी व शिक्षिका अंजनी तिवारी नें भी बच्चों को दीपावली के महत्व को समझाया। विद्यालय की प्राचार्या गुरमीत कौर धंजल के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफल रूप से संचालित हुआ। प्राचार्य ने भगवान राम के व्यक्तित्व से परिचय कराया तथा दीपावली त्यौहार को अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक बताकर दीपावली की शुभकामनाएं दी तथा पटाखों से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बाताकर पर्यावरण को सुरक्षित रख विशेष सावधानी के साथ पटाखे जलाने की सलाह दी गई।

See also  महानदी जल विवाद सुलझाने को छत्तीसगढ़ और ओडिशा ने शुरू की पहल,इंजीनियरों की टीम हर हफ़्ते करेगी काम, महानदी पर बनेगा समन्वय का नया ढाँचा

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!